OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे एक बार फिर से, जानें कीमत और ऑफर्स

OnePlus 8 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जून 2020 09:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है
  • SBI कार्ड पर मिलेगा 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट
  • इस सेल में केवल वनप्लस 8 प्रो होगा खरीद के लिए उपलब्ध

Amazon.in और OnePlus India की वेबसाइट पर शुरू होगी सेल

OnePlus 8 Pro की सेल आज भारत में एक बार फिर शुरू होने वाली है। बता दें, वनप्लस स्मार्टफोन की पिछली सेल में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro दोनों ही स्मार्टफोन खरीद के लिए उपलब्ध थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, क्योंकि इस सेल में केवल OnePlus 8 Pro ही खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसकी वजह यह है कि वनप्लस 8 स्मार्टफोन ओपन सेल के जरिए पहले से ही खरीद के लिए उपलब्ध है। वनप्लस 8 प्रो के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का होल-पंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर मिलेगाष यह फोन 4,510एमएएच बैटरी के साथ आता है, जिसमें आपको वार्प चार्ज 30टी और वार्प चार्ज 10 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
 

OnePlus 8 Pro price in India, sale offers

OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon.in और OnePlus India की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। कीमत की बात करें, तो इसके 8  जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। वहीं, यह फोन आपको ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। ऑफर्स में आपको SBI कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जो कि ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी उपलब्ध होगा। अमेज़न और वनप्लस ने नो-कॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प लिस्ट किया है।

जैसे कि हमने बताया OnePlus 8 स्मार्टफोन Amazon.in और OnePlus.in दोनों ही वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है। कीमत की बात करें, तो वनप्लस 8 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट की भारत में कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प 49,999 रुपये में आता है।
 
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। इसकी मदद से आप आसानी से रिंगटोन अलर्ट्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
Advertisement

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम दिए गए हैं।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। यह आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आएगा। स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है।
Advertisement

सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।

वनप्लस 8 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फ्लिकर डिटेक्ट सेंसर, फ्रंट आरजीबी सेंसर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.