OnePlus 8 Pro की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

OnePlus 8 Pro की कीमत की बात करें, तो इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 11:28 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • वनप्लस 8 प्रो स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से है लैस
  • फोन में मौजूद है दो 48 मेगापिक्सल के कैमरे

OnePlus 8 Pro में मौजूद है 4,510 एमएएच की बैटरी

OnePlus 8 Pro आज फिर Amazon और OnePlus वेबसाइट के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा, फोन की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन अप्रैल में OnePlus 8 के साथ लॉन्च किया गया था, जहां अब वनप्लस 8 स्मार्टफोन ओपन सेल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है, वहीं कंपनी वनप्लस 8 प्रो को अभी भी फ्लैश सेल के माध्यम से बेच रही है, कारण है कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण प्रोडक्शन में आई कमी। वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन 2 रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आता है, वहीं कलर में आपको तीन ऑप्शन मिलते है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है।
 

OnePlus 8 Pro price in India, sale offers

OnePlus 8 Pro की कीमत की बात करें, तो इसके 8  जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 54,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन आपको तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो तीन कलर हैं- ग्लेशियल ग्रीन, ओनेक्स ब्लैक और अल्ट्रामरीन ब्लू। वहीं, फोन की सेल Amazon और OnePlus की वेबसाइट पर आज 13 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।

सेल ऑफर्स में आपको Amazon Pay के द्वारा 1,000 रुपये का कैशबैक, 6,000 रुपये की कीमत का जियो बेनेफिट्स और कई बैंक्स पर 9 महीने तक की  नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलेगा। वहीं, OnePlus.in की वेबसाइट से स्मार्टफोन खरीदते हुए आपको जियो बेनेफिट ऑफर मिलेगा।
 
 

OnePlus 8 Pro specifications, features

वनप्लस 8 प्रो हैंडसेट अलर्ट स्लाइडर के साथ आता है। इसकी मदद से आप आसानी से रिंगटोन अलर्ट्स को टर्न ऑफ कर सकते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

डुअल-सिम (नैनो) OnePlus 8 Pro एंड्रॉयड 10 आधारित ऑक्सीजनओेएस पर चलता है। फोन में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3168 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम दिए गए हैं।

OnePlus 8 Pro चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX689 सेंसर है। यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस से लैस है। तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.2 अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 5 मेगापिक्सल का “Color Filter” कैमरा सेंसर भी है। यह आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आएगा। स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है।
Advertisement

सेल्फी के लिए OnePlus 8 Pro में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। यह एफ/ 2.45 अपर्चर वाला कैमरा है।

वनप्लस 8 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी और 256 जीबी है। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, फ्लिकर डिटेक्ट सेंसर, फ्रंट आरजीबी सेंसर, लेज़र सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

OnePlus ने अपने इस फोन में 4,510 एमएएच की बैटरी दी है। OnePlus 8 Pro की बैटरी वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.3x74.35x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 199 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor की Windsor EV हुई महंगी, जानें प्राइस में हुई कितनी बढ़ोतरी
  2. 80W पावर आउटपुट वाला Boat Stone 900 ब्लूटूथ स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  5. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  6. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  8. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  9. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.