OnePlus 7T Pro की सेल आज Amazon पर, मिलेंगे ये ऑफर्स

OnePlus 7T Pro Sale: वनप्लस 7टी प्रो सेल के लिए आज उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus ब्रांड के इस हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2019 10:18 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 7टी प्रो भी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है
  • OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है वनप्लस 7टी प्रो में

OnePlus 7T Pro Sale: वनप्लस 7टी प्रो की सेल आज Amazon पर

OnePlus 7T Pro Sale: वनप्लस 7टी प्रो आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वनप्लस 7टी प्रो सेल दोपहर 12 बजे Amazon पर Amazon Prime मेंबर्स के लिए शुरू होगी, साथ ही OnePlus 7T Pro को वनप्लस डॉट इन और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। OnePlus 7 Pro का अपग्रेड वर्जन है वनप्लस 7टी प्रो। नया वनप्लस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। आइए अब आपको वनप्लस 7टी प्रो की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

OnePlus 7T Pro price in India, सेल ऑफर्स

वनप्लस 7टी प्रो को भारत में 53,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसका एक मात्र वेरिएंट हेज़ ब्लू वाला है। अमेज़न इंडिया और वनप्लस के रिटेल चैनल पर सेल 12 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जो भी ग्राहक अमेज़न प्राइम मेंबर्स नहीं है वह वनप्लस 7टी प्रो को वनप्लस की आधिकारिक साइट और वनप्लस ऑफलाइन स्टोर से हैंडसेट को खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 7टी प्रो खरीदने वाले ग्राहकों को HDFC बैंक के कार्ड के साथ 3,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर ICICI बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 1,750 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न इंडिया पर अन्य लोकप्रिय बैंक के कार्ड के साथ 1,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। ग्राहकों की सुविधा के लिए 6 महीने तक की बिना ब्याज वाली ईएमआई, Amazon Pay के जरिए फ्लाइट बुकिंग पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

इस सप्ताह के शुरुआत में वनप्लस 7टी प्रो के साथ OnePlus ने वनप्लस 7टी प्रो मैकलेरन एडिशन को भी लॉन्च किया था। इसका एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है और बिक्री 58,999 रुपये में होगी। इसकी सेल 5 नवंबर से होगी।
Advertisement
 

OnePlus 7T Pro specifications, features

वनप्लस 7टी प्रो का डिज़ाइन वनप्लस 7 प्रो वाला ही है। नए फोन में भी पॉप-अप सेल्फी कैमरा, कर्व्ड एज वाला एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों ही हैंडसेट का वज़न और डाइमेंशन भी लगभग एक समान है। कुछ बदलाव भी किए गए हैं। फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओेएस 10.0 पर चलता है। यह अपने साथ अपग्रेडेड पोर्ट्रेट मोड, मैक्रो मोड और रीडिंग मोड लेकर आता है। बेहतर प्रोसेसर होने के कारण नए फोन में 15 प्रतिशत ज़्यादा तेज़ ग्राफिक्स की रेंडरिंग होती है।

डुअल-सिम वनप्लस 7टी प्रो में 6.67 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पैनल पर 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू है और मल्टीटास्किंग के लिए 8 जीबी रैम हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.6 है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। अल्ट्राशॉट, नाइटस्केप, प्रो मोड, पनोरमा, एचडीआर, एआई सीन डिटेक्शन और रॉ इमेज जैसे फीचर के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

सेल्फी के लिए वनप्लस 7टी प्रो में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक, एच़डीआर, स्क्रीन फ्लैश और फेस रीटचिंग जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

OnePlus 7 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प थे। लेकिन 7टी प्रो में स्टोरेज का एक मात्र विकल्प है। यह 256 जीबी यूएफएस 3.0 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। बैटरी 4,085 एमएएच की है। यह वार्प चार्ज 30टी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.