OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus 7 Pro, OnePlus 7: OnePlus के आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2019 13:38 IST
ख़ास बातें
  • 5 जी सपोर्ट के साथ आएगा OnePlus 7 Pro
  • तीन रियर कैमरे, 30 वाट Warp चार्ज सपोर्ट से लैस हो सकता है वनप्लस 7 प्रो
  • OnePlus 7 में हो सकते हैं डुअल रियर कैमरा सेटअप

OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus आज अपने आगामी स्मार्टफोन वनप्लस 7 (OnePlus 7) और वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) की लॉन्च तारीख का ऐलान करेगी। लेकिन इससे पहले वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने फोन के नाम को कंफर्म कर दिया है, उन्होंने बताया कि कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन में नई डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा यह भी कंफर्म किया है कि वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) स्मार्टफोन 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। वनप्लस 7 (OnePlus 7) और वनप्लस 7 प्रो (OnePlus 7 Pro) के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं।

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने ट्वीट के जरिए नए डिस्प्ले तकनीक के बारे में जानकारी दी है, इसके अलावा उन्होंने Verge की एक रिपोर्ट को भी शेयर किया है। कुछ समय पहले यह जानकारी सामने आई थी कि OnePlus 7 Pro को 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जा सकता है। OnePlus 7 Pro में 6.64 इंच कर्व्ड क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।
 

OnePlus 7, OnePlus 7 Pro के स्पेसिफिकेशन (लीक)

हाल ही में टिप्स्टर Max J. ने वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो के कथित स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। लेटेस्ट लीक के अनुसार, OnePlus 7 Pro को 5 जी सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले (3120x1440 पिक्सल), आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ हो सकता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया जा सकता है। रैम के आधार पर इसके तीन और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी/ 128 जीबी, 8 जीबी/ 256 जीबी और 12 जीबी/ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट।

OnePlus 7 Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आ सकता है, इसमें अपर्चर एफ/1.6 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस जिसका अर्पचर एफ/2.4 और 16 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस हो सकता है।

OnePlus 7 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो Wrap चार्ज 30 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि यह अल्ट्रासोनिक सेंसर होगा या फिर ऑप्टिकल सेंसिंग मॉड्यूल। कलर वेरिएंट की बात करें तो वनप्लस 7 प्रो को ब्लू, ग्रे और ब्राउन तीन रंग में उतारा जा सकता है।
Advertisement

वनप्लस 7 में 5जी सपोर्ट, 30 वाट Warp चार्ज और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलेंगे। OnePlus 7 में 6.4 इंच का डिस्प्ले (2340×1080 पिक्सल) हो सकता है। अभी इसके आस्पेक्ट रेशियो के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है और ना ही यह बात अभी स्पष्ट है कि यह कर्व्ड पैनल से लैस होगा या नहीं।

OnePlus 7 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें अपर्चर एफ/1.7 वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855  प्रोसेसर के साथ उतारा जा सकता है। रैम और स्टोरेज़ के आधार पर इसके दो वेरिएंट हो सकते हैं- 6 जीबी +128 जीबी और 8 जीबी+256 जीबी। फोन में जान फूंकने के लिए 3,700 एमएएच की बैटरी हो सकती है 20 वाट चार्जिंग सपोर्ट के साथ।
Advertisement

कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, OnePlus 7 में वाटरड्रॉप नॉच तो वहीं OnePlus 7 Pro में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले के साथ पॉप-अप सेल्फी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी OnePlus Bullets Wireless 2 ईयरबड्स को भी लॉन्च कर सकती है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • All-day battery life
  • Loud stereo speakers
  • Bad
  • Below-average low-light camera performance
  • Inconsistent focus in portraits and macros
  • Poor low-light video stabilisation
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  2. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  3. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  4. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.