OnePlus 6T अब भी बिक रहा सस्ते में

OnePlus 6T: वनप्लस 6टी अब भी भारत में कम कीमत पर बेचा जा रहा है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 12:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6T का 6 जीबी रैम वेरिएंट मिल रहा 34,999 रुपये में
  • OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • OnePlus 6T का 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट 37,999 रुपये में बेचा जा रहा

OnePlus 6T Price in India: वनप्लस 6टी अब भी बिक रहा सस्ते में

OnePlus 6T अब भी भारत में कम कीमत पर बेचा जा रहा है। Amazon.in पर आयोजित हुई Fab Phones Fest Sale के दौरान वनप्लस 6टी (OnePlus 6T) को 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा था। अमेज़न फैब फोन फेस्ट सेल 13 अप्रैल तक चली लेकिन अब भी Amazon पर OnePlus 6T को इसी दाम पर बेचा जा रहा है लेकिन साथ ही लिखा है- 'लिमिटेड टाइम डील'। OnePlus ब्रांड के इस फ्लैगशिप मॉडल को 37,999 रुपये के बजाय 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। अन्य वेरिएंट भी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। एक बात जो गौर करने वाली है वह यह है कि कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर वनप्लस 6टी (OnePlus 6T) को इसकी असल कीमत के साथ ही लिस्ट किया गया है।
 

OnePlus 6T की भारत में कीमत, ऑफर्स

Amazon.in पर वनप्लस 6टी (OnePlus 6T) का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 34,999 रुपये, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिल रहा है। इन तीनों वेरिएंट की असल कीमत क्रमश: 37,999 रुपये, 41,999 रुपये और 45,999 रुपये है। इसके अलावा अमेज़न पर एक्सचेंज ऑफर और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और नो रश डिलीवरी के साथ 15 रुपये का अमेज़न पे कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड पर 8 जीबी रैम वेरिएंट को बिना ब्याज वाली ईएमआई के साथ खरीदा जा सकता है। हमने OnePlus 6T की कीमत में कटौती को लेकर OnePlus को संपर्क किया है। फिलहाल, साफ नहीं है कि यह कटौती स्थाई है या अस्थाई।

OnePlus के नेक्सट-जेनरेशन फ्लैगशिप OnePlus 7 स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले सामने आए लीक से इस बात का पता चला था कि वनप्लस 7 (OnePlus 7) को 14 मई को लॉन्च किया जा सकता है। एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि इस बार तीन वेरिएंट उतारे जाएंगे- OnePlus 7, OnePlus 7 Pro और OnePlus 7 Pro 5G। संभावित स्पेसिफिकेशन के अनुसार, यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा, तीन रियर कैमरे और 48 मेगापिक्सल सेंसर, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Big, vibrant screen
  • All-day battery life
  • Excellent, up-to-date software
  • Bad
  • Disappointing low-light camera quality
  • Awkward and slow fingerprint sensor
  • No IP rating, wireless charging, or 3.5mm jack
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.41 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.