वनप्लस 3टी स्मार्टफोन 14 नवंबर को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 12:52 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को 14 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ओक्सीजनओएस पर चलने की ख़बरें हैं
पिछले कुछ हफ्तों में वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट को लेकर कई जानकारियां सामने आईं हैं। खबर है कि वनप्लस अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है। वनप्लस 3 के अपग्रेडेड वेरिएंट को वनप्लस 3टी के नाम से बाजार में पेश किया जा सकता है। अब वनप्लस 3टी के लॉन्च की तारीख से जुड़ी जानकारी लीक हुई है।

वनप्लस 3टी का मॉडल नंबर वनप्लस ए3010 है। अब चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर लीक हुई जानकारी के मुताबिक, वनप्लस 3टी स्मार्टफोन को 14 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अनुसार कंपनी लंदन में इस स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। इसके अलावा इस फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट में आने का खुलासा भी हुआ है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी होने का भी खुलासा हुआ है।
Advertisement

इससे पहले आई खबरों में पता चला था कि वनप्लस 3टी में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि वनप्लस3 में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। इस फोन को 6 जीबा रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन के लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ओक्सीजनओएस पर चलने की ख़बरें हैं। इस फोन में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स398 सेंसर हो सकता है। इसके अलावा फोन में ऑप्टिक ओलेड डिस्प्ले की जगह एलसीडी पैनल दिया जा सकता है। वनप्लस 3टी की कीमत मौज़ूदा वनप्लस 3 से 80 डॉलर (करीब 5,400 रुपये) ज्यादा होगी। टिप्सटर का दावा है कि अपग्रेडड स्मार्टफोन को 479 डॉलर (करीब 32,100 रुपये) में बेचा जाएगा।
Advertisement

ये सभी खबरें अभी अनुमान और लीक पर आधारित हैं। वनप्लस ने अभी तक वनप्लस 3टी के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसलिए हम आपको सलाह देंगे कि इन खबरों पर पूरी तरह भरोसा ना करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, oneplus mobile, oneplus 3t leak, oneplus 3t launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.