OnePlus 2 स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से, Amazon की वेबसाइट पर उपलब्ध

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 अगस्त 2015 16:38 IST
वन प्लस 2 (OnePlus 2) स्मार्टफोन की बिक्री मंगलवार से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न इंडिया (Amazon.in) पर शुरू हो गई। यह जानकारी OnePlus ने दी।

(यह भी देखें: OnePlus 2 बनाम OnePlus One)
Advertisement

हैंडसेट की उपलब्धता की जानकारी देते हुए कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ''भारत उन चुनिंदा मार्केट में से है जहां OnePlus 2 को सबसे पहले लॉन्च किया जा रहा है। मंगलवार को शाम 4 बजे से भारत में इनवाइट हासिल करने वाले यूज़र OnePlus 2 स्मार्टफोन को Amazon इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे। इससे पहले इनवाइट को OnePlus की वेबसाइट पर जाकर क्लेम करना होगा।'' कंपनी ने यह भी बताया कि इनवाइट को रोल आउट की प्रक्रिया भी मंगलवार से ही शुरू की हो जाएगी।

(यह भी देखें: OnePlus 2 स्मार्टफ़ोन खरीदने का है मन, तो ऐसे बुक करें अपने लिए इनवाइट)

कंपनी ने बताया कि सबसे पहले पुराने समर्थकों को तवज्जो मिलेगी। कंपनी के मुताबिक, अब तक 35 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने रिज़र्वेशन लिस्ट के लिए साइन अप किया है। आपको बता दें कि फिलहाल 24,999 रुपये वाला OnePlus 2 स्मार्टफोन का 64GB वेरिएंट ही मिलेगा। हैंडसेट का 16GB वेरिएंट जिसकी कीमत 22,999 रुपये है, वह साल के अंत तक उपलब्ध होगा।
Advertisement

(यह भी देखें: OnePlus 2 बनाम Samsung Galaxy S6 बनाम HTC One M9 बनाम Apple iPhone 6)

वैसे OnePlus अपने OnePlus 2 स्मार्टफोन को भारत में निर्धारित समय पर रोल आउट कर रहा है, लेकिन उत्तरी अमेरिका में 'प्रोडक्शन शेड्यूल' के कारण हैंडसेट डिलीवर होने में देरी होगी। अमेरिका और कनाडा के यूज़र अपने इनवाइट को क्लेम करके और मंगलवार से ही हैंडसेट की खरीदारी कर पाएंगे। हालांकि फोन डिलीवर होने में वक्त लगेगा। पहले हैंडसेट यूरोप में उपलब्ध कराए जाएंगे, फिर 2-3 हफ्तों बाद अमेरिका और कनाडा की बारी आएगी। कंपनी ने इस देरी की भी जानकारी फोरम पोस्ट के जरिए दी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  2. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  5. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro का लॉन्च 11 सितंबर को, 8000mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.