3000 रुपये सस्ता मिल रहा 7400mAh बैटरी वाला OnePlus स्मार्टफोन, ये है बेस्ट डील

OnePlus 15R विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 08:37 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 15R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी दी गई है।

OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बीते साल दिसंबर में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, यानी कि इसे खरीदने का तगड़ा मौका आया है। OnePlus के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 7400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा से लैस है। यहां हम आपको OnePlus 15R पर मिलने वाले ऑफर से लेकर स्पेसिफिकेशंस और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 15R Price & Offers

OnePlus 15R का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 47,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (3000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 15R Specifications

OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। इस फोन में 7400mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन की लंबाई 163.41 मिमी, चौड़ाई 77 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और 218 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.