OnePlus 15 की लीक में खुलासा, डिस्प्ले साइज से लेकर नए Snapdragon प्रोसेसर तक, जानें सबकुछ

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 15 को लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2025 11:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर OnePlus 15 को लेकर आने वाला है।
  • OnePlus 15 में 6.78 इंच की LTPO 2.5D फ्लैट डिस्प्ले होगी।
  • OnePlus 15 में क्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिप चिपसेट SM8850 चिप होगा।

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर OnePlus 15 को लेकर आने वाला है। डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक में वनप्लस 15 के बारे में पता चला है। इससे डिस्प्ले और डिजाइन में सुधार के साथ-साथ काफी कुछ का खुलासा हुआ है। आइए OnePlus 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लीक के अनुसार, OnePlus 15 में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की LTPO 2.5D फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसे BOE द्वारा कस्टम मेड किया गया है। यह वनप्लस 13 में दी गई 6.82 इंच की QHD+ LTPO 4.1 डिस्प्ले से कम है। नया पैनल कथित तौर पर बेहतर पावर एफिशिएंसी, ज्यादा बेहतर कलर ट्यूनिंग और बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करता है।
Advertisement

यह भी कहा जाता है कि इसे LIPO फोर नैरो एज डिजाइन के तौर पर दर्शाया गया है। यानी फोन में चारों ओर अल्ट्रा नैरो, सिमैट्रिकल बेजेल होंगे, जो LIPO टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होंगे। लीक में लो पावर कंजपशन, बेहतर कलर कंसिटेंसी और बेहतर ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी पर ध्यान दिया गया है। यह उस तरह की ट्यूनिंग है जो रिफ्रेश साइकल में आती है।


OnePlus 15 की खासियतें


OnePlus 15 की इंजीनियरिंग यूनिट को सुपरब्लैक के तौर पर दिखाया गया है, जिसमें हाई लाइट एब्जॉर्बशन कैपेसिटी है। इसको लेकर टिपस्टर का कहना है कि यह ब्लैक होल जैसा है। यह एक लिमिट हो सकती है, लेकिन दावा है कि OnePlus 15 मैट ब्लैक फिनिश में उपलब्ध होगा जो रिफ्लेक्शन और स्मज को कम करता है। वनप्लस 15 में क्वालकॉम का अगला फ्लैगशिप चिप चिपसेट SM8850 से लैस होगा, जिसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 ब्रांड किया जा सकता है। लीक में यह भी कहा गया है कि फोन में कॉर्नर पर कस्टम बटन हैं, हालांकि इनका काम क्या होगा यह अभी पता नहीं चला है। लीक में अभी तक डाइमेंशन, कैमरा हार्डवेयर और बिल्ड क्वालिटी का खुलासा नहीं हुआ है। इसमें बड़े बदलाव देखने की संभावना है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.