OnePlus 13T ने AnTuTu पर किया धांसू स्कोर, 16GB RAM और Snapdragon 8 Elite के साथ देगा दस्तक

OnePlus अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2025 16:31 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T पर काम कर रहा है।
  • AnTuTu पर OnePlus 13T को 3,006,913 प्वाइंट का प्रभावशाली स्कोर मिला है।
  • OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की डिस्‍प्‍ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13T पर काम कर रहा है। हाल ही में वनप्लस चाइना ने इस महीने के आखिर में लॉन्च करने की पुष्टि की थी। कंपनी ने पहले ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को टीज करना शुरू कर दिया है और इसमें 6,000mAh से ज्यादा की बैटरी मिल सकती है। संभावना है कि हाल ही में चीन के 3C ऑथोरिटी पर नजर आया Oppo PKX110 आगामी OnePlus 13T हो सकता है। अब वही डिवाइस AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस और बेंचमार्क स्कोर का पता चलता है। आइए OnePlus 13T के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 13T की खासियतें


AnTuTu पर OnePlus 13T को 3,006,913 प्वाइंट का प्रभावशाली स्कोर मिला है। इसमें सीपीयू स्कोर 6,78,498, जीपीयू स्कोर 1,268,838, मेमोरी स्कोर 569,999 और UX स्कोर 489,578 है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है जो कि टॉप लेवल परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। AnTuTu लिस्टिंग से पता चला है कि 13T में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज है। इससे पता चला है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होगी और यह एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रीलोडेड आएगा।


Advertisement
OnePlus 13T Specifications (Expected)


रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.31 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, ऐसा लगता है कि डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग की कमी होगी। कैमरा सेटअप के लिए 13T के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन में प्रीमियम बिल्ड भी होगा, जिसमें मेटल मिडिल फ्रेम और ग्लास बैक होगा। इसका वजन लगभग 185 ग्राम होने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.