OnePlus 13s की गिरी कीमत, 50MP कैमरा वाले फोन को इतने सस्ते में खरीदें

OnePlus ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 मार्च 2026 08:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी दी गई है।
  • OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले है।

OnePlus 13s में 5850mAh की बैटरी दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस वक्त हजारों रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है और साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर तो जबरदस्त बचत हो रही है। आइए OnePlus 13s पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13s Price & Offers

OnePlus 13s का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 48,699 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जून में 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,435 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,264 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,950 रुपये तक कीमत कम हो सकती है।

OnePlus 13s Specifications & Features

OnePlus 13s में 6.32 इंच की LTPO डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2640x1216 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो 13s की लंबाई 150.8 मिमी, चौड़ाई 71.7 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 185 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 13s के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में 5850mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  4. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.