10 हजार सस्ता खरीदें OnePlus का 80W चार्जिंग वाला पावर फोन, 50MP के 2 कैमरा!

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट आता है जो 3nm प्रोसेस पर बना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2026 07:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP Sony LYT-700 मेन कैमरा सेंसर है
  • फोन में 5,850 mAh की बैटरी है
  • यह IP65 रेटिंग से लैस होकर आता है।

OnePlus 13s में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1216 x 2640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13s डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। फोन जिस प्राइस पर लॉन्च हुआ था, उससे इसे अब बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 13s फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं OnePlus 13s पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

OnePlus 13s Price Discount Offer

OnePlus 13s को OnePlus Official Website पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस है। लेकिन फोन को इस वक्त 50,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। एमआरपी से फोन पर सीधा 7 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। 

OnePlus 13s Bank Offer Discount

OnePlus 13s की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी बोनस डिस्काउंट लिया जा सकता है। OnePlus अधिकारिक वेबसाइट पर HDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर फोन को 10 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 48,999 रुपये रह जाती है। 

OnePlus 13s Specifications

OnePlus 13s में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1216 x 2640 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह फोन Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट आता है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। साथ में 12 जीबी रैम, और 512 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है। Android 15 आधारित OxygenOS 15 पर यह फोन रन करता है। 

Advertisement

फोन में 50MP Sony LYT-700 मेन कैमरा सेंसर है जिसमें OIS और EIS दोनों ही फीचर्स सपोर्टेड हैं। साथ में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया है। यह Samsung JN5 सेंसर से लैस है जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5,850 mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन के डाइमेंशन 15.08 x 7.17 x 0.82 cm हैं। यह IP65 रेटिंग से लैस होकर आता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • Bad
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.32 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.