OnePlus 13R लॉन्च होगा 12GB रैम, 5860mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ! यहां हुआ खुलासा

OnePlus 13R फोन में 12GB रैम, एंड्रॉयड 15 OS होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मेंशन किया गया है।
  • इसमें 5860mAh बैटरी होगी।
  • साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

OnePlus 13R से पहले कंपनी ने चीन में OnePlus 13 (फोटो में) को लॉन्च किया था।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus की ओर से OnePlus 13 सीरीज में अगला फ्लैगशिप OnePlus 13R जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर लीक्स और अफवाहें जारी हैं। अब इस फोन को महत्वपूर्ण बेंचमार्क सर्टीफिकेशन मिल गया है। यहां इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। साथ ही यह भी पता लगता है कि डिवाइस अब लॉन्च के काफी नजदीक है। आइए जानते हैं कौन से स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है OnePlus 13R स्मार्टफोन। 

OnePlus 13R के बारे में लेटेस्ट अपडेट महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया है। फोन को बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर स्पॉट (via) किया गया है। बेंचमार्क लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं। यहां पर फोन का मॉडल नम्बर CPH2645 मेंशन किया गया है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC मेंशन किया गया है। यह 2023 का सबसे पावरफुल चिपसेट रह चुका है। 
Advertisement

OnePlus 13R फोन में 12GB रैम के साथ शुरुआती वेरिएंट आ सकता है। इसके ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो लिस्टिंग में फोन के अंदर एंड्रॉयड 15 बताया गया है। फोन में OxygenOS 15 की स्किन देखने को मिल सकती है। वहीं, FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 5860mAh बैटरी होगी। मोटे तौर पर फोन 6000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस का खुलासा भी रिपोर्ट में किया गया है। इस स्मार्टफोन में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और NFC सपोर्ट बताया गया है। कंपनी की ओर से हालांकि इन स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन लीक्स और सर्टीफिकेशंस इनसे मेल खाते हैं। फोन का लॉन्च नजदीक कहा जा सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि फोन OnePlus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन होगा।
Advertisement

OnePlus Ace 5 को कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 16GB LPDDR5X रैम, 512GB UFS 4.0 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.