OnePlus 13 की सेल शुरू, Rs 39,999 में खरीदने का मौका! जानें धांसू ऑफर

OnePlus 13 की भारत में सेल शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जनवरी 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन में लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है।
  • इसमें 50MP रियर ट्रिपल कैमरा है।
  • फोन पर रिटेल प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।

OnePlus 13 में 24GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus के फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 की सेल का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। OnePlus 13 की भारत में सेल शुरू हो चुकी है। फोन की खरीद पर ग्राहकों के लिए कुछ बेहतरीन ऑफर्स भी कंपनी की ओर से जारी किए गए हैं। फोन पर रिटेल प्राइस डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। OnePlus 13 में  24GB तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज मिल जाती है। फोन में लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है। इसमें 50MP रियर ट्रिपल कैमरा है। OnePlus 13 में 6000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 100W वायर्ड SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रहे बेस्ट ऑफर्स के बारे में। 
 

OnePlus 13 Price and launch offers

OnePlus 13 के 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ 76,999 में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 24 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 89,999 रुपये है। फोन को OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in जैसे प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है। इसके अन्य प्रमुख डिजिटल रिटेल स्टोर्स पर भी यह उपलब्ध है। 
 

OnePlus 13 discount offers

ICICI Bank के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फोन को खरीदने पर कस्टमर 5 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी लिया जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के तहत अगर आप अपने पुराने फोन से एक्सचेंज करते हैं तो फोन को 18 हजार रुपये और सस्ता खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, यहां पर स्पेशल एक्सचेंज बोनस भी जोड़ा गया है जिससे कीमत 7 हजार रुपये और कम हो जाती है। कुल मिलाकर इन सभी ऑफर्स को लगाने के बाद फोन की प्रभावी कीमत 39,999 रुपये हो जाती है। 

कंपनी एक और सुविधा ग्राहकों को दे रही है। ग्राहक चाहें तो Free 180-Day Phone Replacement Plan ले सकते हैं जिसके तहत 180 दिन के भीतर फोन के सॉफ्टवेयर में कोई गड़बड़ी आने पर नए फोन से रिप्लेस किया जा सकता है। Green Line Worry-Free Solution के साथ कंपनी ग्राहकों को फ्री लाइफटाइम वारंटी दे रही है। यानी अगर फोन में ग्रीन लाइन की समस्या आती है तो इसे भी यहां कवर कर दिया गया है। वहीं, Jio प्रीपेड यूजर्स के लिए भी एक लाभ यहां दिया गया है। यूजर्स 10 OTT ऐप्स का एक्सेस 6 महीने के लिए ले सकते हैं जिसके लिए उन्हें क्लेम करना होगा। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim IP68 and IP69-rated design
  • Magnetic accessories
  • Sharp 120Hz display
  • Plenty of AI features
  • Buttery smooth software performance
  • Great battery life
  • Fast wired and wireless charging
  • Bad
  • AI image editing tools aren't impressive
  • Accessories need the magnetic case to function
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.