OnePlus 12R होगा Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध, कलर ऑप्शन का खुलासा, लॉन्च से पहले जानें

OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप मिलने की उम्मीद है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जनवरी 2024 09:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी।

OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी मिलेगी।

Photo Credit: Amazon

OnePlus भारतीय बाजार में 23 जनवरी को OnePlus 12R लॉन्च करने वाला है। अब कंपनी का आगामी स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Amazon पर नजर आया है, जहां इसकी उपलब्धता की पुष्टि हुई है। नया स्मार्टफोन भारत और ग्लोबल मार्केट में OnePlus Ace 3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीनी बाजार में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट, 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 100W SuperVOOC सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। आइए OnePlus के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 भारत में कुछ ही हफ्तों बाद लॉन्च होने वाला है और उसी के साथ OnePlus 12R भी दस्तक देगा। इसी बीच OnePlus 12R के लिए एक बेसिक लैंडिंग पेज Amazon पर लाइव हुआ है। फोटो में OnePlus 12R के 23 जनवरी को लॉन्च होने की जानकारी दी गई है। फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में नजर आया है। हालांकि, लैंडिंग पेज पर फिलहाल स्मार्टफोन से संबंधित अन्य किसी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।


Advertisement
OnePlus 12R के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


OnePlus Ace 3 चीन में लॉन्च हुआ है तो उम्मीद कर सकते हैं कि OnePlus 12R में चीनी वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन आएंगे। OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप मिलने की उम्मीद है। फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस होगी।

OnePlus 12R में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की उम्मीद है। फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है।
Advertisement

OnePlus Ace 3 चीन में 1TB तक UFFFS 4.0 स्टोरेज के साथ आया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस शामिल हैं। OnePlus 12R में 100W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। 23 जनवरी को आगामी 'स्मूथ बियॉन्ड बिलीफ' लॉन्च इवेंट से पहले OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस की अधिक जानकारी सामने आ सकती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.