OnePlus 12R का नया नवेला वेरिएंट Rs 3000 सस्ता खरीदें, साथ में OnePlus Buds 3 फ्री! जानें ऑफर

फोन को OnePlus India वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जुलाई 2024 21:40 IST
ख़ास बातें
  • 3 हजार रुपये की छूट में बैंक ऑफर शामिल हैं।
  • इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है।

फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अपने पॉपुलर फोन OnePlus 12R का नया कलर वेरिएंट हाल ही में पेश किया था। अब यह फोन खरीद के लिए उपलब्ध है। फोन पर धमाकेदार ऑफर कंपनी ने दिया है। OnePlus 12R का यह नया सनसेट ड्यून कलर वेरिएंट आप Rs 3000 सस्ता खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी फोन के साथ OnePlus Buds 3 फ्री दे रही है। फोन में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 

OnePlus 12R के Sunset Dune कलर वेरिएंट को कंपनी ने सेल पर उतार दिया है। यह फोन आज से खरीद के लिए उपलब्ध है। नए कलर वेरिएंट का 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। फोन को OnePlus India वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह फोन Amazon पर भी उपलब्ध है। फोन के साथ कई ऑफर्स कंपनी ने उतारे हैं। जिससे इसे 39,999 रुपये तक की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। यानी फोन पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट अभी मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी इस फोन की खरीद पर Rs. 6,499 रुपये की कीमत के ईयरबड्स OnePlus Buds 3 भी फ्री दे रही है।

अगर आप यह फोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी करें। कंपनी ने पहले आओ, पहले पाओ का ऑफर निकाला है। 3 हजार रुपये की छूट में बैंक ऑफर शामिल हैं। इसके अलावा आप नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं। 
 

OnePlus 12R Sunset Dune Edition Specifications

OnePlus 12R Sunset Dune Edition में वही फीचर्स और स्‍पेक्‍स हैं, जो इसके बाकी दो कलर वेरिएंट में मिलते हैं। फोन में 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉलूशन 1.5K पिक्सल है। इसमें रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। 
Advertisement

फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है।OnePlus 12R में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है। कैमरा सेटअप देखें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.