OnePlus 12R खरीदें और कम में! एक्सचेंज बोनस से Rs 4000 की बचत

OnePlus 12R में 6.78 इंच LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 18:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 कैमरा है।
  • OnePlus 12R में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 12R 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारत में 23 जनवरी को OnePlus 12 और Buds 3 TWS के साथ OnePlus 12R पेश किया। OnePlus 12R की बिक्री पहली बार 6 फरवरी को शुरू हुई थी। इसकी रिलीज के कुछ ही समय बाद कंपनी ने घोषणा की कि OnePlus 12R को मार्केट में बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला और यह जल्द ही स्टॉक से बाहर हो गया। 12R की अगली सेल 13 फरवरी को शुरू होने का प्लान है। आगामी सेल से पहले कंपनी ने OnePlus 12R के खरीदारों के लिए एक आकर्षक एक्सचेंज ऑफर खुलासा किया। आइए OnePlus 12R पर मिलने वाले ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


OnePlus 12R पर नया ऑफर


OnePlus इंडिया की वेबसाइट पर अपडेट किए गए पेज में कहा गया है कि खरीदार ICICI बैंक या OneCard क्रेडिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा ICICI Bank नेट बैंकिंग के जरिए भी समान ऑफर लागू है। खरीदार आरसीसी-लिंक्ड डिवाइस बेनिफिट्स में OnePlus Audio पर 1,200 रुपये तक की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स JioPlus पोस्टपेड प्लान पर 2,250 रुपये का लाभ उठा सकते हैं।

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर OnePlus 12R एक्सचेंज के साथ 4,000 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट के नए ऑफर के साथ भी उपलब्ध है। ICICI और OneCard ऑफर अमेजन पर भी लागू हैं। OnePlus 12R के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं 16GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है।

अमेजन पर बैंक और एक्सचेंज बोनस ऑफर लागू करने के बाद वनप्लस 12आर को 33,999 रुपये की प्रभावी शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन दो कलर आइस कूल और आयरन ग्रे में आता है।


OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
OnePlus 12R में 6.78 इंच LTPO 4.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  2. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  4. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  5. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  6. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  7. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  8. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.