OnePlus 12 के डिजाइन में नहीं होंगे ज्यादा बदलाव! लीक हुए रेंडर

अपकमिंग फोन का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 11 के समान लगता है। इसे सैंडस्टोन फिनिश वाले रियर पैनल और बिल्कुल OnePlus 11 के समान दिखने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by सिद्धार्थ सुवर्ण, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जुलाई 2023 22:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12 के CAD रेंडरर्स को लीक किया गया है
  • इनमें OnePlus 11 के समान दिखने वाले कैमरा मॉड्यूल देखाई देता है
  • अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन दाहिनी ओर जबकि वॉल्यूम बटन बाईं ओर हैं

OnePlus 12 को दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है

OnePlus 12 के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, लेकिन फोन के बारे में अफवाहें पहले से ही इंटरनेट पर तेजी से फैलनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में एक लीक से पता चला है कि स्मार्टफोन एक Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस होगा, जिसे अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है। इसमें 2K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने की जानकारी भी दी गई है। अब, एक टिपस्टर ने OnePlus 12 के CAD रेंडरर्स को लीक किया है। रेंडर्स अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन को दिखाते हैं और कुछ जानकारियों का खुलासा भी करते हैं।

रेंडर स्टीव हेमरस्टोफर (OnLeaks) के सहयोग से Smartprix द्वारा शेयर किए गए हैं। इनसे OnePlus 12 के डिजाइन और फीचर्स का खुलासा होता है। कहा जा रहा है कि रेंडर एक टेस्ट यूनिट की रियल लाइफ तस्वीरों पर आधारित हैं। रेंडरर्स के अनुसार, अपकमिंग फोन का डिजाइन काफी हद तक OnePlus 11 के समान लगता है। इसे सैंडस्टोन फिनिश वाले रियर पैनल और बिल्कुल OnePlus 11 के समान दिखने वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा जा सकता है।

सामने की ओर, OnePlus 12 के रेंडर डिस्प्ले के टॉप सेंटर पर एक होल-पंच कटआउट दिखाते हैं। यह OnePlus 11 से अलग है, जिसमें स्क्रीन के ऊपरी बाएं कोने पर कटआउट था। स्क्रीन के चारों ओर के बेजल्स भी पिछले मॉडल की तुलना में पतले लगते हैं। अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन दाहिनी ओर दिखाई देते हैं, जबकि वॉल्यूम बटन बाईं ओर दिखाई देते हैं, जो कि OnePlus 11 के समान ही हैं।
इससे इतना अंदाजा मिलता है कि OnePlus 12 और मौजूदा OnePlus 11 में डिजाइन के मामले में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होगा। हालांकि, रेंडर्स से ऐसा प्रतीत होता है कि अपकमिंग फोन में कैमरा सेटअप में एक बड़ा बदलाव होगा, जो एक पेरिस्कोप कैमरे की मौजूदगी है। बता दें कि OnePlus 11 में केवल पारंपरिक टेलीफोटो कैमरा पेश किया गया था। वहीं, रेंडर्स में Hasselblad ब्रांडिंग मौजूद है।

OnePlus 12 के इस साल दिसंबर में Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह कर्व्ड एज के साथ 2K रिजॉल्यूशन OLED डिस्प्ले से लैस होगा, जिसे रेंडरर्स में भी देखा जा सकता है। हैंडसेट में 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग की पेशकश की जा सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम, माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे
  3. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  4. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  6. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  8. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  9. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  10. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.