OnePlus 11 में होगा 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर! स्पेसिफिकेशंस हुए फिर लीक!

यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होने की खबर है।

विज्ञापन
Written by सिद्धांत चंद्रा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 नवंबर 2022 17:46 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर हो सकता है
  • फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है

वनप्लस 11 सीरीज इस साल के अंत तक लॉन्च होने की बात सामने आई है।

OnePlus 10 Pro के बाद अब चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की ये अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज साल के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। यानि 2023 की शुरुआत में वनप्लस की ओर से वनप्लस 11 सीरीज का लॉन्च संभव है। इसी के साथ ओप्पो की ओर से भी Oppo Find N का सक्सेसर Oppo Find N2 लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ही स्मार्टफोन एक ही समय पर लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स एक टिप्स्टर ने अभी हाल ही में लीक कर दिए हैं। 

OnePlus 11 के लॉन्च में अब ज्यादा समय नहीं रह गया लगता है। कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके डिटेल्स लीक होने लगे हैं। एक चाइनीज टिप्स्टर ने सीरीज को लेकर नया खुलासा किया है जिसमें फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट में शेयर किया है कि OnePlus 11 में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर होगा, 48 मेगापिक्सल का Sony IMX581 अल्ट्रवाइड लेंस होगा और 32 मेगापिक्सल का Sony IMX709 लेंस तीसरे सेंसर के रूप में मौजूद होगा, जिसमें 2X ऑप्टिकल जूम देखने को मिल सकता है।  

टिप्स्टर ने दावा किया है कि ये सभी कैमरा स्पेसिफिकेशन यूं के यूं ओप्पो के अपकमिंग फोल्डेबल फ्लैगशिप फोन Oppo Find N2 में भी देखने को मिलेंगे। यहां पर कंपनी OIS का सपोर्ट भी दे सकती है। हालांकि, दोनों ही कंपनियों की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। Oppo Find N2 में Snapdragon 8 Gen 1 SoC होने की बात कही गई है। यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस भी कई बार लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक, फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले होगा, इसमें 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होने की खबर है। अफवाह है कि फोन में 8GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज के अलावा 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा। यह फोन 5000एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है। जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.