OnePlus 11 को लेकर हुआ खुलासा, बॉक्स में क्या मिलेगा, डिजाइन और कैसे होंगे स्पेसिफिकेशंस, जानें सबकुछ

OnePlus 11 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप दिया गया है। यह प्रोसेसर Adreno 740 GPU दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 13:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus चीन में 4 जनवरी को OnePlus 11 स्मार्टफोन को लेकर आएगा।
  • स्पेसिफिकेशंस में OnePlus 11 में 6.7 इंच की E4 AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • कलर ऑप्शन के लिए वनप्लस 11 ग्रीन और ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
OnePlus चीन में 4 जनवरी को OnePlus 11 स्मार्टफोन को लेकर आएगा। Evan Blass की बदौलत चीन में फोन को डेब्यू से पहले वनप्लस 11 के स्पेसिफिकेशन और डिजाइन रेंडर ऑनलाइन आ गए। इवान ने ट्विटर पर वनप्लस 11 के डिजाइन के साथ-साथ अन्य स्पेसिफिकेशंस और पैकेजिंग कंटेंट को पोस्ट किया। आइए वनप्लस 11 के बॉक्स कंटेंट के साथ लीक हुई डिटेल स्पेक शीट के बारे में जानते हैं।

इवान के हालिया लीक के अनुसार, वनप्लस 11 में 5000mAh की बैटरी और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट होगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा कॉन्फिगरेशन शामिल होगा जिसे Hasselblad द्वारा कस्टमाइज किया गया है। OnePlus फ्लैगशिप फोन में 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। OnePlus 11 के रिटेल बॉक्स में डिवाइस, एक केस, एक चार्जिंग ब्रिक और एक चार्जिंग केबल शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी OnePlus के रिटेल पैकेज में एक सिम इजेक्टर पिन और कुछ स्टिकर देगी। 
Advertisement
 

OnePlus 11 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 11 में 6.7 इंच की E4 AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2के 3216 x 1440 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। लीक रेंडर के मुताबिक, OnePlus 11 में कर्व्ड डिस्प्ले पैनल कॉर्नर पंच होल नॉच दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप दिया गया है। यह प्रोसेसर Adreno 740 GPU दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus के इस फ्लैगशिप फोन में UFS 4.0 स्टोरेज और LPDDR5X RAM है। इसमें 12GB + 256GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
Advertisement

OnePlus 11 में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम को Hasselblad द्वारा कस्टमाइज किया गया है। वनप्लस फोन में सोनी IMX890 सेंसर के साथ मेन कैमरे के तौर 50MP का शूटर होगा। इसके साथ 32MP का टेलीफोटो कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस होगा। वहीं फ्रंट में 16MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल को सपोर्ट करेगा।
Advertisement

कलर ऑप्शन के लिए वनप्लस 11 ग्रीन और ब्लैक जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। इसका वजन 205 होगा।  वनप्लस 11 में IP54 सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.0 के साथ आएगा।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.