50MP ट्रिपल कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ OnePlus 10T फोन इस महीने के अंत में होगा लॉन्च!

OnePlus 10T में OxygenOS 12 देखने को मिल सकता है। इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 19:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10T में OxygenOS 12 देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है।
  • यह फोन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 10T में 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

OnePlus 10T भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से इसकी लॉन्च डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन, एक ताजा लीक में इसका खुलासा कर दिया गया है। लीक के अनुसार फोन 25 जुलाई और 1 अगस्त के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC होने की बात कही गई है और यह 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 50MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल सेंसर्स हो सकते हैं। 

जाने माने टिप्स्टर पारस गुगलानी (@passionategeekz) ने Pricebaba के साथ मिलकर OnePlus 10T की लॉन्च डेट को लेकर कहा है कि फोन 25 जुलाई और 1 अगस्त के बीच में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। इसकी सेल अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू होने की बात कही गई है जो कि Amazon के माध्यम से की जाएगी।  

फोन के बारे में एक हालिया लीक में कहा गया था कि यह फोन जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोन के कुछ कथित रेंडर्स भी ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिनमें इसके डिस्प्ले में एक सेंट्रल होल पंच डिजाइन दिखाया गया है। यह वनप्लस के सिग्नेचर फीचर अलर्ट स्लाइडर के साथ आ सकता है। 

इससे पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि OnePlus 10T में OxygenOS 12 देखने को मिल सकता है। इसमें 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस हो सकता है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल लेंस सेटअप दिया जा सकता है। कैमरा यूनिट में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी शूटर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। यह 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। डिवाइस में 4,800mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। साथ ही यह अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ भी आने की संभावना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.