Ola Electric Car 15 अगस्त को होगी पेश! भारत की पहली स्पोर्टी कार और तगड़ी माइलेज

जून 2022 में Ola Electric ने एक कार का टीजर जारी किया, जिसमें लाल कुल के साथ स्लिक डीआरएल और साथ ही फ्रंट में Ola लोगो दिखाया गया था। यह एक 4-डोर सेडान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2022 15:59 IST
ख़ास बातें
  • Ola 75वें स्वतंत्रता दिवस पर इलेक्ट्रिक कार को पेश करने वाली है।
  • जून 2022 में Ola Electric ने एक कार का टीजर जारी किया था।
  • ओला इलेक्ट्रिक कार 'भारत में निर्मित अब तक की सबसे स्पोर्टी कार' होगी।

Photo Credit: Ola

भारतीय ऐप बेस्ड कैब प्रोवाइडर और ईवी निर्माता कंपनी Ola 75वें स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त, 2022 के मौके पर भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें कंपनी की आगामी कार एक टीजर वीडियो है। कंपनी ने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कार बनाने के अपने प्लान का खुलासा पहले ही कर दिया है। इसके बारे में कुछ महीने पहले ट्वीट किया था। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने पोस्ट किया कि "15 अगस्त को एक नए प्रोडक्ट का ऐलान करने के लिए बहुत उत्साहित हूं! भविष्य के हमारे बड़े प्लान के बारे में जल्दी ही अधिक जानकारी साझा करेंगे !!"

भाविश अग्रवाल ने आगामी उत्पाद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। जून 2022 में Ola Electric ने एक कार का टीजर जारी किया, जिसमें लाल कुल के साथ स्लिक डीआरएल और साथ ही फ्रंट में Ola लोगो दिखाया गया था। यह एक 4-डोर सेडान होने की उम्मीद है, टीजर वीडियो में इलेक्ट्रिक कार के फ्रंट और रियर का पता चलता है जिसमें स्लोपिंग रूफ लाइन है। इस ईवी में अधिक रेंज वाली बैटरी दी जाने की संभावना है।

अग्रवाल के अनुसार, आगामी ओला इलेक्ट्रिक कार 'भारत में निर्मित अब तक की सबसे स्पोर्टी कार' होगी। रेंडर के जरिए अन्य डिटेल्स सामने आए हैं कि इलेक्ट्रिक कार एक यूनिक टायर डिजाइन और एक बड़ी ग्लास की रूफ से लैस होगी।

कंपनी ने अभी तक आगामी इलेक्ट्रिक कार के स्पेसिफिकेशंस जैसे कि की पावर, रेंज, बैटरी और चार्जिंग समय के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। आने वाले समय में इस प्रकार की सारी जानकारी हमें मिल जाएगी। आपको बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक वर्तमान में 4-व्हीलर व्हीकल्स के लिए एक फेसिलिटी लगाने के लिए के लिए 1 हजार एकड़ जमीन की तलाश कर रही है। यह फैक्ट्री Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाले होसुर बेस्ड मौजूदा फैक्ट्री से काफी बड़ी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Electric, Ola Electric Car, Ola S1 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  2. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  3. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  6. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  9. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.