Ola से कैब बुक करना पड़ा भारी, ड्राइवर ने OTP के चक्कर में सवारी को उतारा मौत के घाट

ऑफिसर ने कहा कि कैब ड्राइवर रवि ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने और पहले ओटीपी को कंफर्म करने के लिए कहा। उतरते हुए उमेंद्र ने कैब का दरवाजा तेजी से पटक दिया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हुई।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Ola भारत में लोकप्रिय ऐप बेस्ड कैब प्रोवाइडर कंपनी है।
  • जब कैब पहुंची तो ओटीपी को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति थी।
  • रवि को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

Photo Credit: Ola

Ola भारत में लोकप्रिय ऐप बेस्ड कैब प्रोवाइडर कंपनी है, आज यह अपनी सर्विस में पैसे बढ़ाने या घटाने के लिए नहीं बल्कि अपने ड्राइवर के आरोप के चलते सुर्खियों में आई है। तमिलनाडु के चेन्नई में कैब में चढ़ने से पहले वन-टाइम पासवर्ड (OTP) देने में देरी पर एक यात्री की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में Ola के एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि यह घटना रविवार को हुई। उस दौरान इस वजह के चलते ड्राइवर और सवारी के बीच विवाद हुआ और उसके बाद ड्राइवर ने कथित तौर पर कैब में सवार व्यक्ति को कई बार घूंसा मारा।

मृतक की पहचान उमेंद्र के रूप हुई है जो कि कोयंबटूर में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था। वह वीकेंड में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एक रिश्तेदार से मिलने चेन्नई गया था। रविवार को जब परिवार कोयंबटूर के एक मॉल में फिल्म देखकर घर लौट रहा था तो उसकी पत्नी ने कैब बुक की थी।

जब कैब पहुंची तो ओटीपी को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति थी। ऑफिसर ने कहा कि कैब ड्राइवर रवि ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकलने और पहले ओटीपी को कंफर्म करने के लिए कहा। उतरते हुए उमेंद्र ने कैब का दरवाजा तेजी से पटक दिया, जिससे दोनों के बीच बहस शुरू हुई।
Advertisement

एक इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने एनडीटीवी को बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा दरवाजा पटकने के बाद ड्राइवर ने पहले अपना फोन उस पर फेंका और फिर उसे घूंसा मारना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि "रवि ने जब बार-बार घूंसे मारे तो उसके बाद उमेंद्र गिर गया। उसे नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मरा हुआ छोड़ा दिया।" एक पुलिस ऑफिसर ने कहा कि "रवि को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola Cab Service, Ola Driver, Murder

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.