24GB रैम, 6150mAh बैटरी जैसे धांसू फीचर्स के साथ Nubia Z70 Ultra फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • पावर के लिए इसमें 6150mAh की बड़ी बैटरी है।
  • फोन के फ्रंट साइड में 16MP कैमरा मौजूद है।
  • इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

Nubia Z70 Ultra फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE डिस्प्ले मिलता है

Photo Credit: Nubia

Nubia ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन Nubia Z70 Ultra ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इसे चीन में पेश किया था जिसके बाद अब यह अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध करवा दिया गया है। फोन में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 24GB रैम, लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट जैसे धांसू स्पेसिफिकेशंस हैं। आइए जानते हैं इसका ग्लोबल प्राइस और अन्य खास फीचर्स। 
 

Nubia Z70 Ultra price

Nubia Z70 Ultra की कीमत की बात करें तो इसका शुरुआती 12GB+256GB वेरिएंट 729 डॉलर (लगभग 61,500 रुपये) में आता है। जबकि टॉप एंड वेरिएंट 24GB+ 1TB कंफिग्रेशन में 949 डॉलर (लगभग 80,000 रुपये) में आता है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इसकी ग्लोबल सेल 5 दिसंबर से शुरू होगी। 
Advertisement
 

Nubia Z70 Ultra specifications

Nubia Z70 Ultra फोन 6.85 इंच के 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 95.3% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो से लैस यह फोन 960Hz के टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 830 GPU मिलता है। 

फोन में 16GB से लेकर 24GB तक रैम है जो LPDDR5X टाइप है। इसमें 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। फोन एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। इसमें Nebula AIOS यूजर इंटरफेस दिया गया है। फोन में एडवांस्ड AI फीचर्स भी मिलते हैं। 
Advertisement

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में 50MP का प्राइमरी सेंसर है, साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। तीसरे सेंसर के तौर पर 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट साइड में 16MP कैमरा मौजूद है।  

पावर के लिए इसमें 6150mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है जिसके लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।  
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.85 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6150 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1216x2688 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.