16GB रैम के साथ आएगा Nubia Red Magic 7S Pro स्‍मार्टफोन! लॉन्चिंग 11 जुलाई को

इससे पहले TENAA वेबसाइट पर भी फोन को लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्‍मीद है
  • डिस्‍प्‍ले में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है
  • फोन को 5,000mAh की बैटरी से पैक किया जाएगा

नूबिया रेड मैजिक 7S प्रो के 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ आने की उम्मीद है।

नूबिया रेड मैजिक 7एस प्रो (Nubia Red Magic 7S Pro) स्‍मार्टफोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर देखा गया है। इससे अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर NX709S के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले TENAA वेबसाइट पर इसी मॉडल नंबर के साथ फोन को लिस्ट किया गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ आएगा। यह एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा और 11 जुलाई को लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। 

नूबिया के गेमिंग स्मार्टफोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग वेबसाइट पर मॉडल नंबर NX709S के साथ लिस्ट किया गया है। एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक, यह मॉडल नंबर कथित तौर पर Red Magic 7S Pro गेमिंग स्मार्टफोन का है। Red Magic 7S Pro को बेंचमार्किंग वेबसाइट पर Android 12, ऑक्टा-कोर SoC और 16GB RAM के साथ लिस्‍टेड देखा जा सकता है। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर परफॉर्मेंस में 1,353 और मल्टी-कोर परफॉर्मेंस में 4,296 पॉइंट स्कोर किए हैं। 
Advertisement

Red Magic 7S Pro को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्टेड देखा गया था, जिससे स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का भी पता चला था। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया जा सकता है और 5,000mAh की बैटरी पैक की जाएगी।

नूबिया रेड मैजिक 7S प्रो के 128GB, 256GB, 512GB और 1TB इंटरनल स्टोरेज ऑप्‍शन के साथ आने की उम्मीद है। यह 12GB RAM और 16GB RAM ऑप्‍शंस में आ सकता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी शूटर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि नूबिया 11 जुलाई 2022 को चीन में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे ‘रेड मैजिक 7एस प्रो' स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है। फोन का वजन करीब 235 ग्राम हो सकता है। फोन के प्राइस को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है और हमें कुछ दिन इंतजार करना होगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.