Red Magic 10 Air के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा, जानें सबकुछ

Red Magic चीनी बाजार में 16 अप्रैल को Red Magic 10 Air लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2025 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 10 Air में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।
  • Red Magic 10 Air में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Red Magic 10 Air में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Red Magic 10 Air में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Red Magic

Red Magic चीनी बाजार में 16 अप्रैल को Red Magic 10 Air लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले मॉडल नंबर NX779J वाला यह फोन चीन के TENAA सर्टिफिकेशन के डेटाबेस में नजर आया है, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा ब्रांड ने डिवाइस के डिजाइन और कलर ऑप्शन की पुष्टि करने के लिए डिवाइस की आधिकारिक फोटो भी जारी की हैं। आइए Red Magic 10 Air के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Red Magic 10 Air Design, Colors


Red Magic ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि Red Magic 10 Air तीन कलर ऑप्शन जैसे कि फ्रॉस्ट ब्लेड व्हाइट, शैडो ब्लैक और फ्लेम ऑरेंज में उपलब्ध होगा। फोन में फुल स्क्रीन डिजाइन है, जिसके साथ अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा है। इसमें बेहतर गेमप्ले के लिए गेमिंग ट्रिगर बटन भी दिए गए हैं। खास बात यह है कि ब्रांड ने सेंट्रीफ्यूगल कूलिंग फैन का ऑप्शन शामिल किया है, जिससे फोन की कुल मोटाई कम रहेगी।


Advertisement
Red Magic 10 Air Specifications (Expected)


TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Red Magic 10 Air में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। डाइमेंशन की बात करें तो Red Magic 10 Air की लंबाई 164.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 205 ग्राम होगा। Magic 10 Air में 3.3GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है, जो स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लग रहा है। इस फोन में 12GB / 16GB / 24GB RAM और 256GB / 512GB / 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Magic 10 Air के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। TENAA लिस्टिग के अनुसार, इसमें 5,860mAh की रेटेड वैल्यू बैटरी है, जो 6000mAh की सामान्य बैटरी हो सकती है। इसके अलावा इसमें IR ब्लास्टर होगा और इसके 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार, यह 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा। Red Magic 10 Air नवंबर 2023 में लॉन्च हुए Red Magic 9 Pro का टोन-डाउन वर्जन लग रहा है, जिसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.