Nothing Phone (3a) सीरीज में मिलेगा ट्रिपल कैमरा, धांसू डिजाइन! लॉन्च 4 मार्च के लिए कंफर्म

कंपनी ने फोन की अधिकारिक टीजर इमेज को भी शेयर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) का लॉन्च आखिरकार कंफर्म हो गया है।
  • कंपनी इस सीरीज को 4 मार्च 3:30 PM IST पर लॉन्च करेगी।
  • टीजर से संकेत मिलता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Nothing की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (3a) का लॉन्च आखिरकार कंफर्म हो गया है। लॉन्च से पहले यह सीरीज लगातार चर्चा में है। Nothing Phone (3a) सीरीज में कई मॉडल्स अफवाहों में है। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि सीरीज में एक नया मॉडल Nothing Phone (3a) Pro भी हो सकता है। अब कंपनी ने अधिकारिक रूप से इस सीरीज की घोषणा कर दी है, और साथ ही टीजर भी जारी कर दिया है। आइए जानते हैं क्या कुछ खास होने वाला है इस सीरीज में। 

Nothing ने अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Nothing Phone (3a) का लॉन्च आखिरकार कंफर्म कर दिया है। सीरीज मार्च में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी इस सीरीज को 4 मार्च 3:30 PM IST पर लॉन्च करेगी। कंपनी ने फोन की अधिकारिक टीजर इमेज को भी पोस्ट कर दिया है। फोटो में देखा जा सकता है कि फोन में वही glyph लाइट्स नजर आ रही हैं। लेकिन यहां पर कैमरा बार बड़ा हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। 

फोटो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यहां कैमरा मॉड्यूल में फ्लैश को भी जगह दी गई है। सीरीज के मॉडल्स के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से लीक्स और अफवाहों में हैं। Nothing Phone (3a) में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के साथ बेस वेरिएंट आ सकता है। इसके अलावा 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी इसमें आ सकता है। 

फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है। Nothing Phone (3a) की लीक हुए इमेज बताती है कि फोन में हॉरिजॉन्टल प्लेसमेंट के साथ रियर में ट्रिपल कैमरा मिलेगा। सेटअप में मेन लेंस 50MP का होगा, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा, जबकि तीसरा कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस होगा। इसमें 2x ऑप्टिकल जूम फीचर देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल कैमरा आ सकता है। 
Advertisement

फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले आ सकता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिप से लैस हो सकता है। इसमें  5,000mAh की बैटरी होगी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Nothing Phone (3a) Pro में बेस मॉडल से बेहतर फीचर्स आने की संभावना है। फोन का सिंगल वेरिएंट मार्केट में आ सकता है जिसमें 12 जीबी रैम, और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी। फोन के कलर वेरिएंट्स के बारे में कहा गया है कि यह ग्रे और ब्लैक कलर्स में आ सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.