Nothing Phone 2 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल नया कैमरा, डिस्प्ले डिटेल्स लीक, जानें क्या होगा खास

Nothing ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को Nothing Phone (2) स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Nothing ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को Nothing Phone (2) लॉन्च करेगा।
  • Phone (2) में विजनॉक्स की 6.72-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है।
  • Nothing Phone (2) में एक एडवांस प्राइमरी 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Nothing ग्लोबल मार्केट में 11 जुलाई को Nothing Phone (2) स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। ब्रांड ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि फोन कैसा नजर आएगा।हालांकि, MKBHD ने स्मार्टफोन के साथ अपने लिमिटेड एक्सपीरियंस के बारे में एक वीडियो बनाया था। अब टिपस्टर कामिला वोज्शिचोस्का ने Nothing Phone (2) के अन्य स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। यहां हम आपको Nothing Phone (2) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

ट्विटर पर हाल ही में लीक थ्रेड पोस्टर में Nothing OS 2.0 के स्क्रीनशॉट का खुलासा किया गया है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। कामिला के अनुसार, Nothing Phone (2) में एक एडवांस प्राइमरी 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जिसमें Sony IMX890 सेंसर होगा। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और इन-सेंसर जूम से लैस होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह वही सेंसर है जो कि OnePlus 11 में इस्तेमाल किया गया था। वहीं फोन (1) में मिलने वाले IMX766 सेंसर के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड है।

हालांकि, अल्ट्रा-वाइड सेंसर समान होगा। यानी EIS के साथ वही Samsung JN1 और फ्रंट कैमरे में EIS के साथ 32 मेगापिक्सल सोनी IMX615 सेंसर होगा। अपग्रेडेड सेंसर के साथ-साथ इमेज प्रोसेसिंग भी नई होगी।

टिपस्टर के अनुसार, आगामी Phone (2) में विजनॉक्स की 6.72-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसका रेजॉल्यूशन 2412 x 1080 पिक्सल है। यह डिस्प्ले अपने 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। डिस्प्ले यूजर्स के लिए बेहतर एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। पावर की खपत को कस्टमाइज करने के लिए रिफ्रेश रेट एडजस्ट हो जाती है, जैसे 1 हर्ट्ज, 10 हर्ट्ज, 24 हर्ट्ज या 30 हर्ट्ज पर एडजेस्ट हो सकती है। इसके अलावा फोन में गुडिक्स के ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है जो कि सुविधाजनक और सिक्योर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रदान करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.