लॉन्‍च के एक हफ्ते बाद Nothing Phone (1) को मिला पहला अपडेट, फोन में दिखेंगे ये अहम बदलाव

अगर आप नथिंग फोन 1 को इस्‍तेमाल कर रहे हैं और इस अपडेट का नोटिफ‍िकेशन नहीं आया है, तो इसे मैनुअली भी चे‍क किया जा सकता है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 16:55 IST
ख़ास बातें
  • यह नथिंग फोन 1 का पहला OTA अपडेट है
  • इंडिया में इसे रोलआउट कर दिया गया है
  • दावा है कि यह यूजर एक्‍सपीरियंस को बढ़ाता है

अपडेट के बाद Nothing Phone (1) में HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा, जो इस प्राइस कैटिगरी में एक खास फीचर है।

वनप्‍लस के को-फाउंडर रहे कार्ल पेई की नई कंपनी नथिंग (Nothing) ने अपना पहला स्‍मार्टफोन, ‘नथिंग फोन 1'(Nothing Phone (1) पिछले हफ्ते लॉन्‍च किया था। अब कंपनी ने इस हैंडसेट के लिए पहला अपडेट रिलीज किया है। दावा है कि नया अपडेट यूजर एक्‍सपीरियंस को बढ़ाता है। अपडेट के बाद ऑपरेटिंग सिस्‍टम के साउंड इफेक्‍ट्स में सुधार देखने को मिलेंगे। यह ग्लिफ LED लाइटिंग इंटरफेस को बेहतर बनाता है और बैटरी लाइफ को भी ऑप्‍टमाइज करता है। यह नथिंग फोन 1 का पहला OTA अपडेट है, जिसका साइज करीब 94MB है। इंडिया में इसे रोलआउट कर दिया गया है और बाकी रीजन्‍स में भी पेश किया जा रहा है। 

अपडेट में कुछ बग्‍स को फ‍िक्‍स किया गया है और एक्‍सपीरियंस को बेहतर बनाया गया है। अगर आप नथिंग फोन 1 को इस्‍तेमाल कर रहे हैं और इस अपडेट का नोटिफ‍िकेशन नहीं आया है, तो इसे मैनुअली भी चे‍क किया जा सकता है। इसके लिए सेटिंग्‍स में जाकर, सिस्‍टम ऑप्‍शन पर जाएं। वहां सिस्‍टम अपडेट चेक करें। रिपोर्टों के अनुसार, अपडेट के बाद Nothing Phone (1) में HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा, जो इस प्राइस कैटिगरी में एक खास फीचर है। इसके अलावा, कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर मोड समेत कई फीचर आएंगे। यूजर्स को कैमरा UI, फ‍िंगरप्रिंट रिकॉर्डिंग और अनलॉकिंग समेत कई इम्‍प्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। 

Nothing Phone (1) में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.55-इंच OLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC, 50-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB कॉन्फिगरेशन वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। इसे ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला यह फोन Android 12 पर चलता है। इसमें 6.55-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन के बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी मिलता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G + प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Nothing Phone 1 में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया गया है। इसकी बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP53 रेटिंग मिली है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर और तीन माइक्रोफोन मिलते हैं। एक ग्लिफ इंटरफेस है जो यूजर्स को व्यक्तिगत कॉन्टेक्ट्स और अन्य नोटिफिकेशन्स के लिए फोन के पीछे लाइट इफेक्ट चुनने की अनुमति देता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , nothing phone 1 update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.