Nothing Fold (1) कॉन्सेप्ट रेंडर आया सामने, जानें कैसा होगा फोल्डेबल स्मार्टफोन!

Nothing अगले साल यानी कि 2025 की स्मार्टफोन लाइनअप में कोई फोल्डेबल फोन नहीं लेकर आ रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Fold (1) में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर शामिल है।
  • Nothing Fold (1) में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Fold (1) में 5,500mAh बैटरी दी गई है

Nothing Fold (1) में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Sarang Seth

Nothing अगले साल यानी कि 2025 की स्मार्टफोन लाइनअप में कोई फोल्डेबल फोन नहीं लेकर आ रहा है, किसी भी लीक में किसी फोल्डेबल स्मार्टफोन का जिक्र नहीं हुआ। नथिंग को फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने में शायद समय लगेगा। अगर आपने Nothing के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर वीडियो देखे हैं, तो आपको पता होगा कि कार्ल पेई फोल्डेबल फोन बनाने को लेकर कुछ नहीं बताया है। हाल ही में एक नए कॉन्सेप्ट रेंडर से Nothing Fold (1) की झिलक मिली है कि यह कैसा दिख सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इंडस्ट्रियल डिजाइनर सारंग सेठ ने नया Nothing Fold (1) कॉन्सेप्ट रेंडर तैयार किया है। आमतौर पर उनके डिजाइन में मैकबुक जैसे एप्पल प्रोडक्ट पर बेस्ड रहे हैं, वहीं एप्पल होमपॉड, पेंसिल स्लॉट वाला मैकबुक आदि का डिजाइन भी उन्होंने तैयार किया है। लेकिन अब सेठ ने Nothing से एक फोल्डेबल फोन बनाया है, जिसे Nothing Fold (1) नाम दिया गया है।

शुरुआत में यह देखा जा सकता है कि Nothing फोल्डेबल फोन के रियर हिस्से पर ग्लिफ एलईडी लाइटिंग है। हालांकि, यह डिजाइन अब हिंज तक भी एक्सटेंड हो गया है। हालांकि, कंपनिया हिंज मैकेनिज्म को बेहतर बनाने के लिए बहुत कोशिश करती हैं। इस कॉन्सेप्ट में Nothing Fold (1) को ग्लिफ लाइट बार के साथ देखा जा सकता है। एक अन्य रेंडर में, इस हिंज में एक स्लिम डिस्प्ले भी शामिल की गई है। पहले वाला ज्यादा रियलस्टिक और प्रैक्टिकल लग रहा है, जबकि दूसरा पुराने Samsung फ्लैगशिप के एज डिस्प्ले के जैसा है।

सारंग ने Nothing Phone (1) के एडवांस स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बताया। इस फोल्डेबल फोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर शामिल है, जिसके साथ 16GB रैम दी गई है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एक बड़ी 5,500mAh बैटरी दी गई है, लेकिन फास्ट चार्जिंग रेट का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, Fold (1) को 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट मिलनी चाहिए। डिजाइनर ने इस फोल्डेबल फोन की कीमत का सुझाव £799 (लगभग 85,548 रुपये) दिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Foldable Phone, Nothing

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.