Nokia X6 में दिए गए नॉच को अब खुद हटा पाएंगे

Nokia X6 स्मार्टफोन को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है, जिसकी मदद से यूज़र नॉच को छिपा सकते हैं...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जून 2018 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X6 स्मार्टफोन को मिला अनोखा सॉफ्टवेयर अपडेट
  • इसकी मदद से यूज़र नॉच को छिपा सकते हैं
  • एंड्रॉयड हैंडसेट में नोकिया का नया मॉडल, जिसमें दिया गया है नॉच

Nokia X6

Nokia X6 स्मार्टफोन को एक सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है, जिसकी मदद से यूज़र नॉच को छिपा सकते हैं। एंड्रॉयड हैंडसेट में नोकिया का नया मॉडल है, जिसमें कंपनी ने अब नॉच हाइड करने का विकल्प दे दिया है। इस तरह फोन को इच्छा के अनुसार और पतले बेज़ल वाला बनाना संभव होगा। साथ ही जिन यूज़र को iPhone X जैसा नॉच डिज़ाइन पसंद नहीं है, वे इससे पलभर में छुटकारा पा सकते हैं। यह अपडेट चीनी बाज़ार से इतर अन्य बाज़ार में नोकिया X सीरीज़ फोन के आने की अफवाहों के बीच में आया है। ध्यान रहे Nokia X6 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। यह नोकिया का पहला फोन था, जो नॉच के साथ आया था। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल नेटवर्क बाइडू टीबा पर Nokia X6 के लिए नए सॉफ्टवेयर की चर्चा है। इस अपडेट के बाद यूज़र को नॉच को एनेबल या डिसेबल कर पाएंगे। नया अपडेट काफी कुछ  Huawei P20 Pro या OnePlus 6 जैसा है, जिसमें बैकग्राउंड ब्लैकआउट कर स्टेटस बार से नॉच छिपा देना संभव है। हालांकि, हुवावे और वनप्लस मडल की तरह Nokia X6 में एमोलेड डिस्प्ले नहीं है, जिसकी मदद से ब्लैक एरिये को लाइट न कर नॉच छिपाया जा सके। इसका मतलब है कि कम रोशनी में नॉच दिखेगा, भले ही आप उसे डिसेबल कर लें। नया सॉफ्टवेयर अपडेट नॉच हाइड के साथ-साथ परफॉरमेंस से जुड़े सुधार भी लेकर आया है। कुल मिलाकर इस अपडेट से कई तरह के सुधार मिलेंगे।
 

Nokia X6 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global, nokia x6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.