50MP कैमरा, 4200mAh बैटरी वाले Nokia X30 5G की सेल 20 फरवरी से शुरू, जानें सबकुछ

HMD Global ने बीते साल सितंबर में IFA 2022 इवेंट के दौरान Nokia X30 5G को पेश किया था। यूरोप में स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत EUR 529 यानी कि लगभग 42,000 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X30 5G की सेल 20 फरवरी से भारत में शुरू होने वाली है।
  • Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia X30 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nokia

Nokia X30 5G की सेल 20 फरवरी से भारत में शुरू होने वाली है। कंपनी ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए देश में नए 5G स्मार्टफोन के आने की जानकारी दी है। बता दें कि नोकिया एक्स30 5जी बीते साल सितंबर में बर्लिन में IFA 2022 इवेंट के दौरान पेश किया गया था। Snapdragon 695 5G SoC पर काम करने वाले इस फोन में 8GB तक RAM दी गई है। Nokia के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,200mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Nokia X30 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

स्मार्टफोन ब्रांड ने एक ट्वीट के जरिए भारत में Nokia X30 5G की एंट्री का ऐलान किया। यह भारत में 20 फरवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन में 3 साल के एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। अभी तक भारत में इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं मिली है।

HMD Global ने बीते साल सितंबर में IFA 2022 इवेंट के दौरान Nokia X30 5G को पेश किया था। यूरोप में स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत EUR 529 यानी कि लगभग 42,000 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन Cloudy Blue और Ice White कलर ऑप्शन में आया है। स्टोरेज के लिए यह 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

Nokia X30 5G price in India, availability

Nokia X30 5G को भारत में 48,999 रुपये कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल रही है। फोन को दो  कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह कलर ऑप्शन क्लाउडी ब्लू और आइस वाइट शेड्स हैं। इसे नोकिया इंडिया वेबसाइट और अमेजन से प्री-बुक किया जा सकता है। फोन की सेल 20 फरवरी से शुरू होगी।   
इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत नोकिया साइट से मोबाइल खरीदने पर 1 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही फोन के साथ नोकिया कंफर्ट ईयरबड्स (कीमत: 2,799 रुपये) और 33 वॉट चार्जर (कीमत: 2,999 रुपये) फ्री दिया जा रहा है। फोन को 4,084 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Nokia X30 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia X30 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस डिस्प्ले में कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन दिया गया है। प्रोसेसर के लिए Nokia का यह फोन Snapdragon 695 5G SoC पर काम करता है। यह फोन Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो Nokia X30 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी में सुरक्षित रहता है। बैटरी के लिए इसमें 4,200mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के लिए इसकी लंबाई 158.9mm, चौड़ाई 73.9mm, मोटाई 7.99mm और वजन 185 ग्राम है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.