50MP कैमरा, 6GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ आएगा Nokia का पहला 5G स्‍मार्टफोन, जानें डिटेल्‍स

Nokia G60 5G : Nokia G60 5G को सितंबर में IFA 2022 इवेंट में पेश किया गया था। तब इसे ग्‍लोबल मार्केट्स के लिया अनाउंस किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 19:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कलर्स का खुलासा किया
  • Nokia G60 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जाएगा
  • eSIM सपोर्ट के साथ डुअल सिम का विकल्‍प मिलेगा

Nokia G60 5G : फोन में 6.58 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में FHD+ रेजॉलूशन के साथ वॉटरड्रॉप नॉच वाला डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Photo Credit: nokia.com

एचएमडी ग्‍लोबल जल्‍द भारत में Nokia का पहला 5G फोन लॉन्‍च करने जा रही है। Nokia G60 5G को लॉन्‍च करने की तैयारी पूरी होती दिख रही है। यह स्‍मार्टफोन नोकिया इंडिया की वेबसाइट पर भी लिस्‍ट हो गया है और कंपनी ने फोन के तमाम स्‍पेसिफ‍िकेशंस और कलर ऑप्‍शंस का खुलासा कर दिया है। सिर्फ प्राइसिंग और उपलब्‍धता से संबंधित इन्‍फर्मेशन मिलना बाकी है। आइए जानते हैं Nokia G60 5G में कौन-कौन सी खूबियां हैं और यह फोन किस प्राइस रेंज में दस्‍तक दे सकता है। 

Nokia G60 5G को सितंबर में IFA 2022 इवेंट में पेश किया गया था। तब इसे ग्‍लोबल मार्केट्स के लिया अनाउंस किया गया था। फोन के इंडियन वैरिएंट में भी वही स्‍पेक्‍स देखने को मिलेंगे। नोकिया इंडिया वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, Nokia G60 5G को ट्रिपल रियर कैमरों के साथ पैक किया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ यूनिट दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट-फेसिंग स्नैपर फोन में मिलता है।

फोन में 6.58 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। फोन में FHD+ रेजॉलूशन के साथ वाटरड्रॉप नॉच वाला डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह डिस्‍प्‍ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्‍शन दिया गया है। Nokia G60 5G में पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाया गया है।  

लिस्टिंग बताती है कि Nokia G60 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्‍मार्टफोन 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी है। 
Advertisement

यह एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलता है और क्‍लीन यूजर एक्‍सपीरियंस ऑफर करता है। लिस्टिंग बताती है कि फोन को 3 साल तक एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और 3 साल तक हर महीने सिक्‍योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। बाकी कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात की जाए, तो Nokia G60 5G में eSIM सपोर्ट के साथ डुअल सिम, 5G, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.1, GPS, एक USB टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। यह ब्लैक और आइस कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फोन के फीचर्स देखकर हम अनुमान लगा रहे हैं कि इसे अंडर 20 हजार की रेंज में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.58 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1800x2048 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.