48MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ एंट्री करेगा Nokia G400 5G, लॉन्च से पहले नजर आई ऑफिशियल यूजर गाइड

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। "प्लस" वेरिएंट करीब पुरानी जनरेशन के 480 5G जैसा ही है, हालांकि यह 480 प्लस 200 MHz हायर क्लॉक्ड A76 कोर प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2022 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G400 5G का ऐलान जनवरी में CES 2022 में किया गया था।
  • Nokia G400 5G में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • Nokia G400 5G में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है।

Nokia G400 5G में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है।

Nokia द्वारा बहुत जल्द ही Nokia G400 5G को पेश करने की उम्मीद है। हालांकि ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी ऑफिशियल यूजर गाइड ऑनलाइन नजर आई है जो कि इसके तीन अलग-अलग नामों का खुलासा करती है, जिसमें TA-1448, TA-1476 और N1530DL शामिल हैं।  Nokia G400 5G का ऐलान CES 2022 में तीन अन्य Nokia स्मार्टफोन के साथ किया गया था। यह स्मार्टफोन एक मिड-रेंज फोन है जो कि बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस से भी लैस है। जैसे कि 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करने वाली 6.6 इंच की डिस्प्ले है जो कि Nokia स्मार्टफोन में पहली बार आई है।

आपको बता दें कि NokiaPowerUser द्वारा देखा गया था कि Nokia G400 5G का यूजर गाइड इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले सामने आई थी। यूजर्स गाइड स्मार्टफोन के 3 तरह के नामों TA-1448, TA-1476 और N1530DL का खुलासा करता है।

खबर छापने से पहले TA-1448 के बारे में वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर प्रोडक्ट नाम "Style+" के साथ नजर आने सूचना दी गई थी। खासतौर पर यूजर्स गाइड स्मार्टफोन के लिए "Style" कोड नाम को भी कंफर्म करता है। यह पहले से ही पता है कि N1530DL Nokia G400 5G का यूएस वर्जन होगा।

आपको बता दें कि Nokia G400 5G का ऐलान जनवरी में CES 2022 में किया गया था। हालांकि तब से स्मार्टफोन के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। अब यूजर गाइड के आने से पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में Snapdragon 480 Plus 5G प्रोसेसर दिया जा सकता है। "प्लस" वेरिएंट करीब पुरानी जनरेशन के 480 5G जैसा ही है, हालांकि यह 480 प्लस 200 MHz हायर क्लॉक्ड A76 कोर प्रदान करता है।
Advertisement

स्टोरेज की बात की जाए तो इस 5G स्मार्टफोन में 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो Nokia G400 5G में ट्रिपल लेंस कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा दिया गया है, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा दिया गया है और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन की कीमत 239 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 18,657 रुपये होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.