Nokia G11 Plus यूजर्स को मिल रहा एंड्रॉयड 13 अपडेट, नए फीचर्स और सिक्योरिटी पैच हैं शामिल

Android 13 बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स के साथ आया है, जिसमें एक बेहतर ऐप परमिशन सिस्टम शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 11:36 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G11 Plus यूजर्स को ऑफिशियली एंड्रॉयड 13 अपडेट मिलने शुरू हुए हैं।
  • Nokia G11 Plus के लिए Android 13 अपडेट नए फीचर्स लेकर आया है।
  • Android 13 अपडेट सिक्योरिटी और प्राइवेसी में सुधार प्रदान करता है।

Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nokia

HMD ग्लोबल ने बीते साल Nokia G11 Plus को भारतीय बाजार में पेश किया था। लॉन्च के वक्त कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए दो OS अपडेट का वादा किया था। अब नोकिया जी11 प्लस यूजर्स को ऑफिशियली एंड्रॉयड 13 अपडेट मिलने शुरू हो गए हैं। इस अपडेट में अप्रैल, 2023 सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं। आइए एंड्रॉयड 13 अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia G11 Plus के लिए Android 13 अपडेट नए फीचर्स और विजुअल बदवाल, यूजेबिलिटी में बढ़ोतरी के साथ सिक्योरिटी और प्राइवेसी में सुधार प्रदान करता है। 2.4GB वाले इस अपडेट का बिल्ड वर्जन V2.420 है। Nokia G11 Plus यूजर्स को एंड्रॉयड 13 अपडेट के साथ नया डिजाइन किया गया नोटिफिकेशन शेड, बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल और बेहतर ऐप परमिशन जैसे लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स नए एनिमेशन और विजेट्स के साथ-साथ बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ के साथ एक अपडेट इंटरफेस का लाभ ले सकते हैं।

Android 13 ने मैटेरियल यू नाम का एक नया फीचर भी पेश किया है जो यूजर्स को कई प्रकार की कलर स्कीम और थीम से चुनकर अपने स्मार्टफोन के विजेट को पर्सनलाइज्ड करने की सुविधा प्रदान करता है। यूजर्स द्वारा चुने गए वॉलपेपर के आधार पर कलर्स का सुझाव देने के लिए यह फीचर मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करता है। एंड्रॉयड 13 के साथ क्विक सेटिंग्स पैनल भी जोड़ा गया है जो कि वाई-फाई, ब्लूटूथ और टॉर्च जैसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर तक एक्सेस को आसान बनाता है। यूजर्स अपनी पसंदीदा सेटिंग्स डिस्प्ले सेट करने के लिए पैनल भी कस्टमाइज कर सकते हैं।

Android 13 बेहतर सिक्योरिटी और प्राइवेसी फीचर्स के साथ आया है, जिसमें एक बेहतर ऐप परमिशन सिस्टम शामिल है जो यूजर्स को वन टाइम बेसिस पर परमिशन प्रदान करने की सुविधा देता है। इसका मतलब यह है कि ऐप्स को हर बार निजी जानकारी एक्सेस करने के लिए बार-बार परमिशन की जरूरत होगी। भारत में Nokia G11 Plus यूजर्स को पहले ही Android 13 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि अन्य मार्केट्स में यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.