Nokia Cable नाम का नया Nokia फोन गीकबेंच पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन लीक

आगामी Nokia Cable की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया फोन एआरएम क्वालकॉम क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड1.30 गीगाहर्ट्ज़ होगी

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 27 नवंबर 2020 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Nokia Cable कोडनेम से नया नोकिया बजट फोन गीकबेंच पर लिस्ट
  • क्वालकॉम का क्वाड कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ देखा गया
  • जल्द हो सकता है लॉन्च

Nokia Cable को 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया था

HMD Global एक नए नोकिया फोन पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम 'Cable' है। फोन को HMD Global Cable के नाम से गीकबेंच पर कुछ स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया है। नोकिया फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 100 और मल्टी-कोर टेस्ट में 280 स्कोर प्राप्त किया है। फोन क्वालकॉम प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट देखा गया है।

आगामी नोकिया केबल की गीकबेंच लिस्टिंग को Nokiamob द्वारा देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि नोकिया फोन एआरएम क्वालकॉम क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड1.30 गीगाहर्ट्ज़ होगी, हालांकि प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया। लिस्टिंग इस साल 16 अक्टूबर को डाली गई थी। यूं तो गीकबेंच स्कोर कम हैं, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, Nokia C1 से बेहतर हैं।

HMD Global ने इस महीने की शुरुआत में Nokia 8000 4G और Nokia 6300 4G फीचर फोन्स भी लॉन्च किए थे। दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर पर चलते हैं और 1,500mAh की रिमूवेबल बैटरी से लैस आते हैं। नोकिया 8000 को ऑनिक्स ब्लैक, ओपल व्हाइट, टोपाज़ ब्लू और सिंट्रिन गोल्ड रंग विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि नोकिया 6300 4जी को सियान ग्रीन, लाइट चारकोल और पाउडर व्हाइट रंगों में लॉन्च किया गया था।

Nokia 8000 4G में फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है, जबकि Nokia 6300 4G में फ्लैश के साथ VGA कैमरा शामिल है। नोकिया 8000 4जी में 2.8-इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले है, जबकि नोकिया 6300 4जी में 2.4-इंच क्यूवीजीए डिस्प्ले।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia Cable
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.