Nokia C32 Price in India: 5000mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा के साथ नोकिया सी32 प्राइस लीक! 23 मई को होगा लॉन्च!

इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखेन को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 मई 2023 18:31 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.5 इंच का IPS HD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखेन को मिल सकता है।
  • फोन में 5,000mAh बैटरी होने की बात सामने आ रही है।

Nokia C32 को कंपनी ने फरवरी में MWC 2023 में पेश किया था।

Photo Credit: Nokia

Nokia C32 को कंपनी ने फरवरी में पेश किया था। MWC 2023 में पेश किया गया ये फोन अब भारत में लॉन्च के लिए तैयार बताया जा रहा है। इसके तीन कलर वेरिएंट आने की बात सामने आ रही है। फोन में Unisoc SC9863A चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 के साथ आ सकता है। नोकिया फोन में डुअल कैमरा देखने को मिल सकता है। तो आइए लॉन्च से पहले, इससे जुड़ी ताजा जानकारी आपको बताते हैं। 

फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2023) Nokia C32 को पेश किया गया था। अब लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन भारत में 23 मई को दस्तक दे सकता है। 91 मोबाइल्स ने एक रिपोर्ट में ये बात कही है। साथ ही यहां फोन की कीमत भी बताई गई है। भारत में इस फोन को 9,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस में 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। इसकी स्टोरेज के लिए 64 जीबी और 128 जीबी का विकल्प दिया जा सकता है। स्टोरेज स्पेस को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी इसमें मिल सकता है जो इसे 256जीबी तक बढ़ा सकेगा। 

Nokia C32 को यूरोप में तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था जिसमें ऑटम ग्रीन, बीच पिंक और चारकोल कलर शामिल हैं। यूरोप में इसकी कीमत 129 यूरो (लगभग 11,300 रुपये) बताई गई है। 
 

Nokia C32 specifications (Expected)

Nokia C32 का भारतीय वेरिएंट किन स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है, इस पर नजर डाल लेते हैं। कंपनी ने इन स्पेक्स की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन संभावित रूप से कहा गया है कि फोन में 6.5 इंच का IPS HD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह डुअल सिम फोन Unisoc SC9863A चिपसेट के साथ आ सकता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखेन को मिल सकता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी सपोर्ट में आ सकता है। यहां पर LED फ्लैश दिए जाने की भी पूरी संभावना है। वहीं, फ्रंट में यह डिवाइस 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन में 5,000mAh बैटरी होने की बात सामने आ रही है। जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह 3 दिन तक बैकअप दे सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  4. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  5. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  9. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  10. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.