13MP कैमरा, 3GB रैम के साथ Nokia C21 Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Nokia C21 Plus के 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,299 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए Dark Cyan और Warm Grey कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C21 Plus में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia C21 Plus में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Nokia C21 Plus स्मार्टफोन Android 11 (Go edition) पर काम करता है।

Nokia C21 Plus में 13MP का कैमरा है।

Photo Credit: Nokia

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने मंगलवार को भारत में Nokia C21 Plus स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा की। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैटरी बैकअप के तौर पर कंपनी के मुताबिक 3 दिनों तक का बैटरी बैकअप देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन में एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी दो साल के लिए क्वार्टली सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। Nokia C21 Plus के 3GB + 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 10,299 रुपये से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट के जरिए Dark Cyan और Warm Grey कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 

Nokia C21 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
डिस्प्ले की बात की जाए तो Nokia C21 Plus में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रेजोल्यूशन 720x1600 है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4G LTE Cat4, ब्लूटूथ 4.2, 3.5 mm हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी, एफएम रेडियो और यूएसबी 2.0 दी गई है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 64GB / 32GB इंटरनल स्टोरेज और 2GB / 3GB RAM ऑप्शन दिया गया है। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 (Go edition) पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की ऊंचाई 8.55 mm, लंबाई 164.8 mm, वजन 191 ग्राम और चौड़ाई 75.9 mm है। सेंसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में SC9863A, Octa Core 1.6GHz प्रोसेसर दिया गया है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Dark Cyan और Warm Grey कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 10W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली दमदार बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 3 दिनों तक चलने का दावा करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.