Nokia C12 Plus फोन 4000mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले, 32GB स्टोरेज के साथ पेश, जानें कीमत

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की बात जब आती है तो यह डिवाइस 8MP रियर कैमरा के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2023 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C12 Plus स्मार्टफोन 6.3 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है
  • फोन में आठ कोर वाला Unisoc चिपसेट है
  • फोन में 4000mAh बैटरी है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलता है।

Nokia C12 Plus स्मार्टफोन 6.3 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है।

Photo Credit: Nokia

Nokia भारत में हाल ही में Nokia C12 और Nokia C12 Pro को लॉन्च कर चुकी है। अब इसी सीरीज का एक और मॉडल कंपनी पेश करने जा रही है जो कि Nokia C12 Plus नाम से आया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी यहां मेंशन किए गए हैं। फोन में 6.3 इंच का एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें Unisoc चिपसेट दिया गया है और 32 जीबी स्टोरेज है। फोन के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Nokia C12 Plus की कीमत

Nokia C12 Plus एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है। इसकी कीमत 7,999 रुपये बताई गई है। फोन को लाइट मिंट, चारकोल और डार्क स्यान कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 
 

Nokia C12 Plus के स्पेसिफिकेशंस

Nokia C12 Plus स्मार्टफोन 6.3 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1,520 x 720 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। फोन में आठ कोर वाला Unisoc चिपसेट है जिसका नाम कंपनी ने यहां नहीं बताया है। साथ में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज की पेअरिंग इसमें की गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी कंपनी ने दिया है। खास बात ये भी है कि इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है। साथ में 3.5mm हैडफोन जैक भी इसमें दिया गया है। 

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की बात जब आती है तो यह डिवाइस 8MP रियर कैमरा के साथ आता है। साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट कैमरा के तौर पर 5MP का सेंसर इसमें दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 Go edition के साथ आता है। फोन में 4000mAh बैटरी है। चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट इसमें दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में इसके अंदर डुअल सिम, 4G VoLTE, WiFI, Bluetooth, GPS आदि का सपोर्ट देखने को मिल जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.