Nokia 6 (2018) के साथ इन नोकिया स्मार्टफोन में आ रहा फेस अनलॉक फीचर

Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर आने जा रहा है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जून 2018 10:28 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के ज़रिए दी फेस अनलॉक की जानकारी
  • अपडेट कब तक? इसे लेकर कंपनी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है
  • फीचर चार नोकिया हैंडसेट में दस्तक देगा

Nokia 6 (2018)

Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 (2018) और पिछले साल आए Nokia 8 में फेस अनलॉक फीचर आने जा रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने एक ट्वीट के ज़रिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि, अपडेट कब तक आएगा, इसे लेकर कंपनी ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है। कंपनी ने पुष्टि ज़रूर की है कि फीचर इन चारों नोकिया मॉडल में दस्तक देगा। इसे ओटीए अपडेट के तौर पर दिया जाएगा। लेटेस्ट बदलाव नोकिया के स्मार्टफोन को बाकी फेस रिकग्निशन अनलॉक की सुविधा देगा। फेस अनलॉक, जिसमें ट्रू डेप्थ कैमरा सिस्टम है, जो सॉफ्टवेयर लेवल एलगोरिदम की जुगलबंदी से लैस है। ध्यान रहे,  Nokia X6, जिसने चीन में पिछले महीने एंट्री मारी है, इसमें कंपनी ने फेस अनलॉक सपोर्ट आउट ऑफ द बॉक्स दिया है।

आधिकारिक नोकिया मोबाइल ट्विटर एकाउंट के हवाले से कहा गया, Nokia 8 Sirocco, Nokia 7 Plus, Nokia 6 और Nokia 8 में फेस अनलॉक ओटीए अपडेट के ज़रिए दिया जल्द दिया जाएगा। फेस अनलॉक फीचर इन फोन में दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ काम करेगा।

फेस अनलॉक की बात करें तो नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी के लिए यह एक नया फीचर है। इसे नोकिया एक्स6 में शुरुआती तौर पर दिया गया है व बाकी मॉडल में इसका विस्तार धीरे-धीरे किया जाना है। हालांकि, समान अनुभव बाज़ार मे मौज़ूद कई एंड्रॉयड फोन में है। असूस, हुवावे, वनप्लस जैसी कंपनियां अपने स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए फेस अनलॉक की सुविधा दे रही हैं। इसी तरह ओप्पो, सैमसंग और शाओमी ने हाल में प्रीलोडिड फेस अनलॉक फीचर देना शुरू कर दिया है।

एचएमडी ग्लोबल नोकिया के मॉडल में लेटेस्ट एंड्रॉयड अनुभव देने के लिए लोकप्रिय है। कंपनी ने पिछले महीने एंड्रॉयड पी देने का भी ऐलान किया था, जो एंड्रॉयड का अगला बड़ा अपडेट है। कंपनी ने इस सप्ताह की शुरुआत में नोकिया 7 प्लस यूज़र के लिए एंड्रॉयड पी बीटा 2 रिलीज़ किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global, Face Unlock
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  3. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर
  2. ₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक
  3. Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  6. 300 मीटर गहरे पानी में चलने वाली वॉच Timex Deepwater Meridian 300 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. ChatGPT ने भेजा जेल में!, 15 साल के बच्चे ने बनाया ऐसा प्रोग्राम, स्ट्रीमिंग कंपनी को बंद करना बड़ा काम
  8. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  9. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.