Nokia 7.1 आज हो सकता है लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

HMD Global आज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 को लॉन्च कर सकती है। इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे BST(भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) शुरू होगा। एचएमडी ग्लोबल के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 10:11 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा इवेंट
  • डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे वाला हो सकता है नोकिया 7.1
  • दो रैम वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है Nokia 7.1

Photo Credit: WinFuture.de

HMD Globalआज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 को लॉन्च कर सकती है। इवेंट की शुरुआत शाम के 5 बजे BST (भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे) होगी। एचएमडी ग्लोबल के इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर देख सकते हैं। कुछ दिनों पहले कंपनी ने इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू किए थे। Nokia 7.1 के लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिजाइन से पर्दा उठा। केवल इतना ही नहीं, कई सर्टिफिकेशन साइट पर नोकिया 7.1 को लिस्ट भी किया गया था। भारत में 11 अक्टूबर को इवेंट का आयोजन किया जाएगा, अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि इवेंट के दौरान  Nokia 7.1 को लॉन्च किया जाएगा या नहीं। इवेंट शुरू होने के बाद घर बैठे लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए खबर में एम्बेड किए वीडियो लिंक के प्ले बटन पर क्लिक करें।
 

Nokia 7.1 कीमत

Nokia 7.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 29,500 रुपये) होने के दावे हैं। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 399 यूरो (करीब 33,700 रुपये) होगी। फोन को ब्लू और स्टील ग्रे रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन ब्लू और स्टील ग्रे रंग में लॉन्च होने की उम्मीद है। अब बात डिजाइन की। नोकिया 7.1 में iPhone X जैसा नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन के निचले हिस्से पर Nokia लिखा नजर आएगा। बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेअटप, एलईडी फ्लैश और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर रहेगा।

 

Nokia 7.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल होगा, 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nokia 7.1 में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स और 4k वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की मोटाई 8 मिलीमीटर होगी और वज़न 159 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, YouTube

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  3. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  2. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  3. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  4. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  5. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  6. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  8. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  9. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
  10. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का हाई रिजॉल्यूशन पेरिस्कोप कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.