Nokia 6.1 Plus की बिक्री हो सकती है फ्लिपकार्ट पर

HMD Global भारत में 21 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus लॉन्च करेगी। नोकिया 6.1 प्लस की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart पर हो सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 अगस्त 2018 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus में होगा 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन
  • एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है Nokia 6.1 Plus
  • 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज होगा नोकिया 6.1 प्लस
HMD Global भारत में 21 अगस्त को अपना नया स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus लॉन्च करेगी। नोकिया 6.1 प्लस लॉन्च के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। पता चला है कि Nokia 6.1 Plus की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉर्मस वेबसाइट Flipkart पर हो सकती है। फ्लिपकार्ट ने लॉन्च इवेंट के लिए वेबसाइट पर एक वीडियो टीजर भी जारी किया है। टीजर में इस बात की जानकारी नहीं दी गई कि नोकिया का कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा। Nokia 6.1 Plus से नाम से नोकिया एक्स6 का ग्लोबल वेरिएंट सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग में लाया गया था। Flipkart टीजर इस बात का संकेत देता है कि भारत में Nokia 6.1 Plus वेरिएंट के लिए कंपनी ने HMD Global के साथ पार्टनरशिप की है। वीडियो टीजर में गायक शंकर महादेवन Nokia ट्यून गाते हुए नजर आ रहे हैं।

नोकिया के इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी कल ही सामने आएगी। Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को हॉन्ग कॉन्ग में 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। नोकिया 6.1 प्लस एक एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। इसका मतलब है कि यह फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और भविष्य में फोन को एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी भी है। Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन Nokia X6 से मिलते जुलते हैं।

 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट और फ्रंट पैनल पर फेस अनलॉक सेंसर मिलेगा।
Advertisement

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.