Nokia 6.1 Plus को मिले नए सिक्योरिटी अपडेट ने बढ़ाई यूजर की परेशानी

HMD Global ने पिछले महीने भारत में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया था। नोकिया 6.1 प्लस के लिए अगस्त सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया गया है। फोन को अपडेट करने के बाद नोकिया के इस नए हैंडसेट में शिकायत आनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 सितंबर 2018 12:52 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus को मिला अगस्त सिक्योरिटी अपडेट
  • भारत में नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
HMD Global ने पिछले महीने भारत में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया था। नोकिया 6.1 प्लस चीन में लॉन्च किए गए Nokia X6 का ग्लोबल वेरिएंट है। Nokia 6.1 Plus की पहली सेल 30 अगस्त को हुई। नोकिया 6.1 प्लस की अगली सेल 6 सितंबर को है। हैंडसेट की सेल शुरू होते ही कंपनी ने पहला अगस्त सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है। फोन को अपडेट करने के बाद नोकिया के इस नए हैंडसेट में शिकायत आनी शुरू हो गई है। यूजर का कहना है कि फोन को अपडेट करने के बाद नॉच को छिपाने वाला विकल्प गायब हो गया है। फीचर के गायब होने के बाद ग्राहकों ने ट्विटर पर इस बात की शिकायत की। Nokia 6.1 Plus में स्टेटस बार को डिफॉल्ट मोड ( नॉच मोड या फुल बेजल मोड) में देखने का विकल्प पहले से मौजूद था। यह फीचर उन सभी के लिए बेहद ही फायदेमंद है जिन्हें नॉच डिजाइन पसंद नहीं है।

उम्मीद है कि HMD Global सामने आई यूजर की इस शिकायत को ध्यान में रखते हुए जल्द इसका समाधान निकाले लेगी। नए सिक्योरिटी अपडेट में इस बात का जिक्र नहीं था कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट से फुल बेजल ऑप्शन गायब हो जाएगा। अभी तक कंपनी ने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है। Nokia 6.1 Plus को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और Nokia.com पर बेचा जा रहा है। इस हैंडसेट की कीमत 15,999 रुपये है। ग्राहक इस हैंडसेट को ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस व्हाइट, ग्लॉस मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। याद रहे कि Nokia 6.1 Plus को पहले ही हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया जा चुका है। नोकिया एक्स6 को मई में चीन में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia X6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  2. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  3. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  4. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  5. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  6. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  7. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  8. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  9. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  10. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.