Nokia 5.4 स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, नया फोन TENAA पर लिस्ट

नोकिया 5.4 के स्पेसिफिकेशन के अतिरिक्त, एक नया नोकिया फोन TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1335 के साथ लिस्ट हुआ है। TENAA लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह नोकिया सी सीरीज़ का एक अलग फोन हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2020 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.4 फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से हो सकता है ल
  • नोकिया 5.4 के साथ पेश किया जा सकता है नया नोकिया फोन
  • नए नोकिया फोन में मिल सकता है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी व रियर कैमरा

Nokia 5.4 फोन ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है

Nokia 5.4 स्मार्टफोन हाल ही में यूएस एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट हुआ था, जिसके बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर शामिल होगा। इसके अलावा नोकिया 5.4 फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इससे अलगा एक अन्य Nokia फोन मॉडल नंबर TA-1335 के साथ चीन की TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन और कुछ तस्वीरें सामने आईं है। प्रतीत हो रहा है कि यह कोई एंट्री-लेवल डिवाइस होगा, जो कि Nokia C सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है।

Nokia 5.4 के स्पेसिफिकेशन की जानकारी टिप्सटर सुधांशु अंभोरे के कॉलेब्रेशन में MySmartPrice द्वारा लीक की गई है। यह पिछले हफ्ते सामने आई यूएस FCC साइट के विवरण के अनुरूप ही है, जिसमें नए नोकिया फोन को मॉडल नंबर TA-1333/TA-1340 को हाइलाइट किया गया था। माना जा रहा था कि यह Nokia 5.4 स्मार्टफोन होगा।
 

Nokia 5.4 specifications (expected)

लीक डिटेल्स के अनुसार, डुअल-सिम नोकिया 5.4 फोन 6.39 इंच एचडी+ (720x1,520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद हो सकती है। इनबिल्ट स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के सपोर्ट से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, अल्ट्रा-वाइड-एंगले लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हो सकता है।

एफसीसी लिस्टिंग की मानें, तो सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए नोकिया 5.4 फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा होल-पंच कटआउट के साथ स्थित होगा।
Advertisement

नोकिया 5.4 फोन एंड्रॉयड 10 के साथ काम कर सकता है, जिसकी बैटरी 4,000 एमएएच की होगी। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कनेक्टिविटी विकल्प में नोकिया 5.4 के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल होंगे। इसके अलावा इस फोन का डायमेंशन 160.97x75.99x8.70mm और भार 182 ग्राम होगा। यह फोन ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है।
Advertisement
 

Nokia TA-1335 details on TENAA

नोकिया 5.4 के स्पेसिफिकेशन के अतिरिक्त, एक नया नोकिया फोन TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1335 के साथ लिस्ट हुआ है। मॉडल नंबर से दिखता है कि इस फोन में नोकिया 5.4 जैसी कुछ समानताएं होंगे। हालांकि, TENAA लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह नोकिया सी सीरीज़ का एक अलग फोन हो सकता है।

यदि हम TENAA पर लिस्ट स्पेसिफिकेशन को देखें, तो यह नोकिया फोन क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जो कि रियर और फ्रंट दोनों जगह स्थित होगा। इसके अलावा इसमें LED फ्लैश भी मिलेगा। फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी भी मिलेगी और 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद होगा।
Advertisement

लिस्टिंग में यह भी संकेत मिलते हैं कि इस फोन का भार 122 ग्राम होगा  और यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ TENAA लिस्टिंग में नए नोकिया फोन की कुछ तस्वीरें भी मौजूद हैं। इन तस्वीरों में सेल्फी फ्लैश, ग्रेडिएंट बैक और मोटे बेजल्स देखे जा सकते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों के बावजूद फिंगरप्रिंट सेंसर से संबंधित कोई जानकारी साफ नहीं हुई है, लेकिन ऑनलाइन लिस्टिंग में इसकी मौजूदगी की बात की गई है।

संभावना है कि एचएमडी ग्लोबल इस नए नोकिया फोन का ऐलान नोकिया 5.4 के साथ साल 2021 के लाइनअप में कर सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Classy design
  • Guaranteed Android updates
  • No bloatware
  • H-Log video support
  • Bad
  • HD+ display only
  • UI can be sluggish
  • Poor quality ultra-wide camera
  • No compass
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia TA 1335, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.