25 साल बाद फिर लौट रहा Nokia 3210, डिजाइन और प्राइस हुआ लीक!

फोन में 2.4-inch QVGA डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2024 11:14 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 3210 फोन सन् 1999 में लॉन्च किया गया था।
  • फोन पहले जितना भारी नहीं रहेगा।
  • फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी देखने को मिलेगा।

नोकिया 3210 फोन सन् 1999 में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Yahoo

Nokia ब्रैंडिंग तले स्मार्टफोन डिवाइसेज बनाने वाली HMD Global इतिहास को फिर से दोहराने जा रही है। कंपनी ने हाल ही में Nokia 6310 को लॉन्च किया था। अब 25 साल बाद नोकिया का एक और पॉपुलर फोन Nokia 3210 लौट रहा है। कंपनी इसे री-लॉन्च करने जा रही है लेकिन मॉडर्न टच के साथ। नोकिया 3210 फोन सन् 1999 में लॉन्च किया गया था। अब 2024 का नोकिया 3210 कैसा होगा, आइए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

Nokia 3210 फिर से लॉन्च होने वाला है। 90 के दशक का ये फोन उस समय सबसे पॉपुलर मोबाइल डिवासेज में से था। अब फिनलैंड से एक रिटेलर Giganti ने इस मोबाइल डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस डिटेल लीक (via) किए हैं। आइए जानते हैं इस रीलॉन्च होने वाले फोन में 2024 के अंदर कौन कौन से स्पेसिफिकेशंस कंपनी अपग्रेड करने जा रही है। जाहिर है कि 90 दशक से लेकर अब तक टेक्नोलॉजी बहुत आगे जा चुकी है। इस हिसाब से फोन मॉडर्न कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस होगा। 
 

Nokia 3210 (2024) Specifications

Nokia 3210 का डिजाइन अब कुछ बदल गया है। फोन पहले जितना भारी नहीं रहेगा। इसे कंपनी कंटेम्परेरी लुक देने जा रही है। हालांकि फोन की शेप पुराने नोकिया 3210 जैसी ही रहेगी। अब रियर में Nokia का लोगो हॉरिजॉन्टल पोजिशन में मौजूद होगा। फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का कैमरा भी देखने को मिलेगा। जबकि पुराने मॉडल में कैमरा सेटअप यहां नहीं था। 

फोन में 2.4-inch QVGA डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर होगा। फोन 64 जीबी स्टोरेज, या 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन में आ सकता है। इसे एक्सपेंड भी किया जा सकेगा जिसके लिए कंपनी microSD कार्ड का सपोर्ट भी इसमें देने वाली है। फोन में 1450 mAh की बैटरी देखने को मिलने वाली है। इसमें पुराने मॉडल की तरह क्लासिक स्नेक गेम भी होगा। 
Advertisement

फोन डुअल SIM के साथ आने वाला है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी होगी। चार्जिंग के लिए कंपनी USB टाइप C पोर्ट इसमें देने वाली है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी होने की बात कही गई है। फोन 8 मई को लॉन्च होने की बात कही गई है। यह 15 मई से सेल पर जाएगा। फोन की कीमत 89 यूरो (लगभग 8,000 रुपये) बताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 3210

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.