Nokia 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

फरवरी में ओरियो बीटा अपडेट मिलने के बाद नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने अब Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2018 18:28 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3 स्मार्टफोन के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट
  • फरवरी महीने में मिला था फोन को एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट
  • पिछले महीने Nokia 5 और Nokia 6 को भी मिला एंड्रॉयड 8.1 अपडेट

Nokia 3

फरवरी में ओरियो बीटा अपडेट मिलने के बाद नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल ने अब Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया है। एचएमडी ग्लोबल के वरिष्ठ अधिकारी जूहो सर्विकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर Nokia 3 में एंड्रॉयड 8.0 अपडेट की जानकारी दी।

इस अपडेट को हासिल करने के लिए यूज़र को अपने Nokia 3 हैंडसेट की सेटिंग में जाना होगा। फिर सिस्टम - एबाउट  फोन - सिस्टम अपडेट करना होगा। बता दें कि एंड्रॉयड 8.0 वर्ज़न ने पिछले साल दस्तक दी थी। फरवरी महीने में Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जारी किया गया था। बता दें कि पिछले महीने Nokia 5 और Nokia 6 को भी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया था। एंड्रॉयड 8.0 वर्ज़न की बात करें तो इसके प्रमुख फीचर हैं डुअल टास्क मोड, नोटिफिकेशन डॉट, ऑटोफिल रिमेंबर पासवर्ड आदि।

 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nokia, nokia 3, nokia update, oreo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.