2 स्क्रीन वाला Nokia 2660 Flip भारत में शानदार Pop Pink और Lush Green कलर में लॉन्च, जानें कीमत

नोकिया 2660 फ्लिप में 1450mAh की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 11:14 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया के इस आकर्षक फोन में दो डिस्प्ले दिए गए हैं।
  • यह एक 4G फोन है जिसमें Bluetooth 4.2 की कनेक्टिविटी भी दी गई है।
  • सेल आज, यानि 24 अगस्त से शुरू होने जा रही है।

Nokia 2660 Flip को दो शानदार कलर वेरिएंट Pop Pink और Lush Green में पेश किया गया है।

Photo Credit: Nokia

Nokia 2660 Flip को कंपनी ने हाल ही में यूरोप में लॉन्च किया था। इस फोन को फिन्निश ब्रांड ने इस साल रीलॉन्च किया था जिसमें दो शानदार कलर वेरिएंट Pop Pink और Lush Green आए थे। अब फोन को भारत में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। नोकिया के इस आकर्षक फोन में दो डिस्प्ले दिए गए हैं। प्राइमरी स्क्रीन 2.8 इंच की है, जबकि सेकंडरी स्क्रीन 1.77 इंच की है। यह एक 4G फोन है जिसमें Bluetooth 4.2 की कनेक्टिविटी भी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Nokia 2660 Flip price in India

Nokia 2660 Flip को भारत में 4,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। सेल आज, यानि 24 अगस्त से शुरू होने जा रही है। खरीद के लिए फोन Amazon ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Nokia की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।  
 

Nokia 2660 Flip specifications

Nokia 2660 Flip के स्पेक्स पर नज़र डालें तो फोन में दो डिस्प्ले दिए गए हैं। यह 2.8 इंच की प्राइमरी, और 1.77 इंच की सेकंडरी स्क्रीन के साथ आता है। फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। यह ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा इसमें अन्य फीचर्स जैसे MP3 प्लेयर, एफएम रेडियो का सपोर्ट भी मिल जाता है। डिवाइस में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा है। जिसके साथ में LED फ्लैश भी दिया गया है। 

नोकिया 2660 फ्लिप में 1450mAh की बैटरी मिलती है। कहा गया है कि स्टैंडबाय में फोन लम्बे समय तक रह सकता है। फोन में इमरजेंसी बटन जैसे फीचर्स भी हैं। इनमें 5 कॉन्टेक्ट्स को इमरजेंसी नम्बर के तौर पर सेव किया जा सकता है, ताकि आपात स्थिति में एक बटन दबाने पर ही उस नम्बर पर कॉल किया जा सके। इसके अलावा इसमें HAC सपोर्ट भी दिया गया है। जिसकी मदद से कम सुनने वाले लोगों के लिए हीयरिंग एड्स सपोर्ट भी मिल जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  2. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo V70, Vivo V70 Elite भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit T Rex Ultra 2: टाइटेनियम बॉडी और 6 सैटेलाइट GPS वाली नई स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
  3. QR Code की क्रांति! दुनिया का सबसे छोटा क्यूआर कोड, हजारों सालों तक डेटा करेगा स्टोर, जानें कैसे
  4. WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
  5. PhonePe पर अब बिना PIN डाले होगी UPI पेमेंट, फीचर को ऐसे करें एक्टिवेट
  6. AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
  7. E-Passport क्या है, कैसे करें आवेदन, कौन से दस्तावेज होना है जरूरी, जानें सबकुछ
  8. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
  9. गेमिंग फर्म Winzo पर ED ने कसा शिकंजा, अटैच किए 470 करोड़ रुपये
  10. क्रिप्टो ट्रेडिंग फ्रॉड में आंध्र प्रदेश के कारोबारी से हुई 1.6 करोड़ रुपये की ठगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.