2 डिस्प्ले वाला Nokia 2660 फ्लिप फोन शानदार Pop Pink, Lush Green कलर में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

यह पॉप पिंक और लश ग्रीन के नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जून 2023 17:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं।
  • यह एक 4G फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले दिया गया है।
  • नोकिया फ्लिप फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है।

Nokia 2660 फ्लिप फोन कई मार्केट्स में पहले से ही उपलब्ध है।

Photo Credit: Nokiamob.net

Nokia ने फ्लिप फोन Nokia 2660 लॉन्च किया है जिसे पॉप पिंक और लश ग्रीन में पेश किया गया है। फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं। यह एक 4G फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले दिया गया है। यह 2.8 इंच की प्राइमरी स्क्रीन के साथ आता है। नोकिया फ्लिप फोन में Unisoc T107 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी मिलती है। साथ में एफएम रेडियो और MP3 प्लेयर जैसे फीचर्स भी हैं। इसकी कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Nokia 2660 price

Nokia 2660 फ्लिप फोन को कंपनी ने यूरोप में 79.90 यूरो (लगभग 7 हजार रुपये) में पेश किया है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है। यह पॉप पिंक और लश ग्रीन के नए कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

Nokia 2660 specifications

Nokia 2660 के स्पेसिफिकेशन देखें तो इसमें डुअल डिस्प्ले हैं। मेन स्क्रिन 2.8 इंच की है जबकि सेकंडरी स्क्रीन 1.77 इंच की है। फोन में 4G कनेक्विटी दी गई है। इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर है। साथ में ब्लूटूथ 4.2 की कनेक्टिविटी भी दी गई है।

इसके अलावा इस फोन में मनोरंजन के लिए भी कुछ ऐप्स जैसे वायरलेस एफएम और एमपी3 प्लेयर आदि मौजूद हैं। Nokia 2660 फ्लिप फोन में 1,480mAh की बैटरी है। इसमें चार्जिंग के लिए माइक्रोयूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में 0.3MP का कैमरा है। कैमरा सिर्फ रियर में दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी है। तत्काल कॉलिंग के लिए इसमें इमरजेंसी बटन फीचर भी है जिसमें 5 कॉन्टेक्ट को इमरजेंसी कॉल बटन पर सेव किया जा सकता है। फोन के कलर वेरिएंट देखने में बहुत आकर्षक हैं। Nokia 2660 फ्लिप फोन कई मार्केट्स में पहले से ही उपलब्ध है। अब कंपनी ने इसे रीलॉन्च किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  2. Infinix XBook 14 Neo लैपटॉप, 512GB तक SSD, Intel Core प्रोसेसर के साथ कीमत करीब ₹50 हजार से शुरू
  3. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.