Nokia 2.2 के लिए जारी हुआ Android 10 अपडेट

Nokia 2.2 से पहले Nokia 9 Pureview, Nokia 7.1, Nokia 8.1, Nokia 6.1 सहित कई नोकिया स्मार्टफोन को 2019 के अंत और 2020 की शुरुआत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल चुका है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 10:59 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2.2 की इस समय भारत में कीमत 5.499 रुपये से शुरू होती है
  • अभी तक स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम कर रहा था
  • उम्मीद है कि इस अपडेट में यूज़र्स को डार्क मोड और फोकस मोड फीचर भी मिलेगा

Nokia 2.2 की भारत में कीमत 5,499 रुपये से शुरू होती है

Nokia 2.2 को आखिरकार Android 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नोकिया की मूल कंपनी HMD Global ने मंगलवार से नोकिया 2.2 के लिए यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। नया एंड्रॉयड अपडेट फोन को बेहतर प्राइवेसी और सुरक्षा सेटिंग्स, डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई, फोकस मोड आदि जैसे फीचर्स से लैस बनाएगा। अन्य नोकिया स्मार्टफोन को भी आगामी महीनों में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। कोरोनावायरस के प्रभाव के चलते एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते एक संशोधित रोडमैप साझा किया था।

नोकिया 2.2 के एंड्रॉयड 10 अपडेट की यह जानकारी एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, जुहो सरविकस ने ट्विटर पर भी साझा की थी।

पिछले हफ्ते, सरविकस ने घोषणा की थी कि फिनिश टेक कंपनी कोरोनवायरस महामारी के चलते अपने सभी नोकिया स्मार्टफोन को मिलने वाले एंड्रॉयड 10 अपडेट के समय को आगे बढ़ा रही है। रोडमैप में यह भी बताया गया था कि नोकिया स्मार्टफोन के लिए इस एंड्रॉयड 10 अपडेट की तारीख क्षेत्रों के हिसाब से अलग हो सकती है। हमें फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि यह अपडेट फिलहाल भारत में रोल आउट किया गया है या नहीं।

Nokia 2.2 स्मार्टफोन पर Android 10 अपडेट की जांच करने के लिए यूज़र्स को अपने फोन की 'सेटिंग्स' में जाना होगा। यहां वे 'एडवांस' मेन्यू में टैप कर 'सिस्टम अपडेट' जाके इस अपडेट को जांच सकते हैं। Nokia 9 Pureview, Nokia 7.1, Nokia 8.1, Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 6.1 Plus सहित कई नोकिया स्मार्टफोन को 2019 के अंत और 2020 की शुरुआत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिल चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android with guaranteed updates
  • Good battery life
  • Bad
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Lacks fingerprint scanner
  • Slow face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.