Rs 2,799 की कीमत में Nokia 110 4G फीचर फोन भारत में लॉन्च, जानें खूबियां

Nokia 110 4G फोन की कीमत भारत में 2,799 रुपये है। वहीं, यह फोन एक्वा, ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन के साथ आता है। फोन की सेल 24 जुलाई से शुरू की जाएगी। यह खरीद के लिए Nokia.com और Amazon.in पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G में मौजूद है Unisoc T107 प्रोसेसर
  • नोकिया 110 4जी में 1.8 इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है
Nokia 110 4G फोन को HMD Global के लेटेस्ट फीचर फोन के तौर पर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन ग्लोबली जून महीने में लॉन्च किया गया था और यह नए स्लिक और स्टाइलिश डिज़ाइन बिल्ड के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में बेहतर पकड़ बनाने के लिए इसमें ऑन-न्यू राउंड फिनिश दिया गया है। इस फोन में 4जी कनेक्टिविटी, एचडी वॉयस कॉलिंग, वायर्ड और वायरलेस एफएम रेडियो और 13 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसके अलावा, नोकिया 110 4जी फीचर फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, 3 इन 1 स्पीकर, वीडियो और एमपी3 प्लेयर और 32 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
 

Nokia 110 4G price in India, sale

Nokia 110 4G फोन की कीमत भारत में 2,799 रुपये है। वहीं, यह फोन एक्वा, ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन के साथ आता है। फोन की सेल 24 जुलाई से शुरू की जाएगी। यह खरीद के लिए Nokia.com और Amazon.in पर उपलब्ध होगा।
 

Nokia 110 4G specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो नोकिया 110 4जी में 4जी सपोर्ट मौजूद है और इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 1.8 इंच QQVGA (120x160 पिक्सल) कलर डिस्प्ले दिया गया है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 128 एमबी रैम और 48 एमबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा, फोन में 0.8 मेगापिक्सल का QVGA रियर कैमरा मौजूद है। यह फोन Series 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

नोकिया 110 4जी फोन में 1,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 4जी नेटवर्क पर 5 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। इसके अलावा, इसमें आपको 16 घंटों तक का म्यूज़िक प्लेबैक और 13 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। नोकिया 110 4जी में FM रेडियो वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ आता है। नोकिया के फोन में वीडियो प्लेयर, एमपी3 प्लेयर और 3 इन 1 स्पीकर मौजूद है। इसमें आइकॉनिक स्नैक जैसे क्लासिक गेम और ऑक्सफोर्ड के साथ अंग्रेजी जैसे ऐप शामिल हैं।
Advertisement

Nokia 110 4G में नेविगेशन को आसान बनाने के लिए ज़ूम मैन्यू के साथ एक रिफ्रेश UI दिया गया है। इसमें एक नया readout फीचर भी मौजूद है, जो कि टेक्स्ट को स्पीच में बदलने की इज़ाजत देता है। इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 121x50x14.5mm और भार 84.5 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.80 इंच

रियर कैमरा

हां

रैम

128एमबी

स्टोरेज

48एमबी

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

Series 30+

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.